देशभर में बाल दिवस के नाम पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया जाता है। 14 नवंबर के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस खास अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। दोनों ही नेताओं ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखते हैं, ‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि।’ हीं, सीएम नीतीश ने ट्वीट कर लिखा, ''भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।'
Tributes to former Prime Minister, Pandit Jawaharlal Nehru Ji on the occasion of his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 14, 2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धांजलि :
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए X पर पोस्ट साझा की है, उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 'हिंद के जवाहर' को जयंती पर सादर नमन।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2025
उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 'हिंद के जवाहर' को जयंती पर सादर नमन। pic.twitter.com/rwZZTD47e4
यूपी के तत्कालीन इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 14 नवंबर 1889 को जन्म लेने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खास और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू’’ कहकर बुलाते थे। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर के दिन मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के देहांत के पश्चात उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया। लेकिन कई देशों में बाल दिवस 1 जून को मनाया जाता है। कुछ देश संयुक्त राष्ट्र के एलान के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं।
बाल दिवस पर सीएम योगी का पोस्ट :
वहीं बाल दिवस के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है 'नए भारत' के आधार प्यारे बच्चों आपको बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ज्ञान और सुसंस्कारों से आपका जीवन आलोकित हो, माँ शारदे का आशीष आप सभी पर बना रहे। आप आगे बढ़िए, देश आपके साथ है। जय हिंद!
'नए भारत' के आधार प्यारे बच्चों आपको बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 14, 2025
ज्ञान और सुसंस्कारों से आपका जीवन आलोकित हो, माँ शारदे का आशीष आप सभी पर बना रहे।
आप आगे बढ़िए,
देश आपके साथ है।
जय हिंद! pic.twitter.com/wF276YXyuk
बाल दिवस का उद्देश्य केवल बच्चों के साथ उत्सव मानाने के लिए नहीं है, बल्कि यह दिन हमें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा एवं विकास के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। चाचा नेहरू का इस बारें में कहना था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है, इसलिए हर बच्चे को एक जैसे मौके, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलना आवश्यक है।
बाल दिवस का महत्व इसलिए कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन बच्चे चाचा नेहरू के आदर्शों को याद करके उसके अनुसार ही अपने जीवन में आगे बढ़ते है। उनका इस बारें में मानना था कि जब बच्चों को सही दिशा और प्यार हासिल होगा, तभी देश मजबूत एवं समृद्ध बनेगा। बाल दिवस का एक और महत्व यह भी है कि यह हमें यह याद दिलाता है कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं उन्हें केवल प्यार और देखभाल ही नहीं, बल्कि सही शिक्षा और जीवन मूल्यों की भी जरुरत भी है जिससे वो आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। स्कूलों में इस दिन बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, जैसे खेल-कूद, सांस्कृतिक आयोजन, बाल दिवस पर कविताएं एवं टैलेंट शो आयोजित किए जाते हैं, जिससे वो अपने अंदर के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को पहचान सकें।