गोवा में नौसेना के जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली

पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2025 को गोवा में INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। यह पहली बार है जब उन्होंने नौसेना के साथ उत्सव मनाया। उन्होंने जवानों की तपस्या की सराहना की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जिक्र किया।

गोवा में नौसेना के जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली

नौसेना के जवानों के साथ पीएम मोदी की पहली दीपावली

Share:

Highlights

  • गोवा तट पर नौसेना के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाई दीपावली।
  • पीएम मोदी ने किया INS विक्रांत का दौरा
  • पहली बार नौसेना के जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीपावली।

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी आज 20 अक्टूबर 2025 को गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के मध्य दीपावली का पर्व मनाया। यह 12वीं मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दीपावली मनाई है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि- मैं कल से आपके बीच हूं। एक-एक मैंने कुछ सीखा है, कुछ न कुछ जाना है। मेरी दिवाली खास बन गई। दिल्ली से निकला था तो सोचा था कि इस पल को जी लूं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि आप लोगों की तपस्या, आप लोगों की साधना, आपका समर्पण इतनी ऊंचाई पर है कि मैं उसे जी नहीं पाया, लेकिन जान जरूर पाया। मैं अंदाज लगा सकता हूं कि इसे जीना कितना कठिन हो सकता है। दरअसल पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मना रहे है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा - मुझे अपनों के बीच दीपावली मानाने की आदत हो गई  :

दीपावली के पर्व में हर किसी को अपने परिवार के मध्य दिवाली मनाने का मन होता है। मुझे भी परिवारजनों के मध्य दिवाली मनाने की आदत हो गई है। इसलिए आपके बीच दीपावली मनाने चला जाता हूं। इस बार आपके साथ हूं। जब INS विक्रांत को जब देश को सौंपा जा रहा था कि मैंने कहा था विक्रांत विराट, विशिष्ट है। यह केवल एक युद्ध पोत नहीं, 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रभाव का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने कहा - मैंने सैनिकों से बहुत कुछ सीखा है :

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बारें में कहा है कि मैं कल से आपके मध्य हूं। एक-एक मैंने कुछ सीखा है, बहुत कुछ जाना है। दिल्ली से निकला था तो सोचा था कि इस पल को जी लूं। आप लोगों की तपस्या, आप लोगों की साधना, आपका समर्पण इतनी ऊंचाई पर है कि मैं उसे जी नहीं पाया, लेकिन जान जरूर पाया। मैं अंदाज लगा सकता हूं कि इसे जीना कितना कठिन होगा। आपसे निकट रहकर के आपकी सांस को अनुभव कर रहा था, आपकी आंखों की चमक को देख रहा था। अपनी बात को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया, उनकी रातों की नींद उड़ा दी।

वर्ष 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी पद का कार्यभार संभालने के पश्चात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दीपावली का जश्न मनाते रहे हैं। वहीं वर्ष 2014 में वह लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों के साथ प्रकाशोत्सव मनाया था। इतना ही नहीं वर्ष 2015 में वह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के अमृतसर स्थित डोगराई युद्ध स्मारक गए थे।

बता दें कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री दीपावली पर हिमाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप सीमा सुरक्षा बल एवं सेना के जवानों से मुलाकात भी की। बीते वर्ष वह जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों से मिलने के लिए गए हुए थे। 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी दीपावली उत्तराखंड के हर्षिल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ ही मनाई थी। 2019 में वे जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों से मिलने गए। 2020 में प्रधानमंत्री राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला में रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 की दीपावली जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सैनिकों के साथ मनाई थी। इसके बाद वर्ष 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल का दौरा भी किया था। वहीं, 2023 एवं 2024 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लेपचा और गुजरात के सिरक्रीक में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स