प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास की रखी आधारशिला

इस अवसर पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि दुनिया भर की सिख संगत के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में स्थित सदी पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा की वे गुरुद्वारा खालसा दीवान आकर बहुत धन्य महसूस कर रहे है।

Share:

Highlights

  • गुरुद्वारे की स्थापना 1901 में हुई तथा 1924 में इसे खालसा दीवान के रूप में पंजीकृत किया गया।
  • फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा होने का गौरव खालसा दीवान को प्राप्त है।
  • इस गुरुद्वारे के पुनर्विकास का काम वर्ष 2029 तक पूरा करने की योजना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 नवंबर को फिलीपींस की दो-दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां वे आज 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 1901 में स्थापित और 1903 में गठित इस संस्था को 1924 में खालसा दीवान के रूप में पंजीकृत किया गया था। खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा होने का विशेष गौरव रखता है। यह मनीला में सिख और अन्य समुदायों के लिए अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

खालसा दीवान गुरुद्वारा भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। X पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आकर बहुत धन्य महसूस कर रहा हूँ।" गुरुद्वारा खालसा दीवान के चेयरमैन मनजिंदर कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व का विषय है। दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत के बाहर यह पहला गुरुद्वारा साहिब 18वीं सदी का है, और अब यहाँ एक नए गुरुद्वारा का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यहाँ आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।

वहीं, गुरुद्वारा खालसा दीवान के ग्रंथी बाबा मनमोहन सिंह ने बताया कि आज गुरुद्वारा साहिब की आधारशिला रखी गई है और इसे वर्ष 2029 तक पूरा करने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद धार्मिक स्वभाव के हैं और उन्हें सिख धर्म की गहरी जानकारी है। वे गुरुद्वारों से जुड़े विषयों को भली-भांति समझते हैं और सिख समुदाय के प्रति उनके मन में सच्चा स्नेह है।

इस अवसर पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि दुनिया भर की सिख संगत के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में स्थित सदी पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत में हिस्सा लिया।

उन्होंने आगे उल्लेख किया कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को आगे बढ़ते हुए देख रही है, वे गुरु घर के प्रति अपनी वही पुरानी विनम्रता और श्रद्धा प्रदर्शित कर रहे थे। सिरसा के अनुसार, प्रधानमंत्री ने एक सेवादार के रूप में गुरु सेवा में भाग लिया और गुरु साहिब के आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

रिलेटेड टॉपिक्स