सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, 2018 मानहानि केस की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी

इससे पहले 26 जुलाई 2024 को, राहुल गांधी ने अपना पहला बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और इस मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था।​

सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, 2018 मानहानि केस की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी

आज राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया।

Share:

Highlights

  • राहुल गांधी सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में 2018 के मानहानि केस में पेश हुए।
  • मानहानि के एक पुराने मामले में राहुल गांधी आज पेश हुए
  • राहुल ने केस को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।

कांग्रेस नेता और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए आज का दिन कानूनी गलियारों में हलचल भरा रहा। सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मानहानि के एक पुराने मामले में राहुल गांधी आज खुद पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब अगली सुनवाई की तारीख 9 मार्च तय कर दी है। यह मामला करीब 8 साल पुराना है, जो 2018 का है। आरोप है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान एक सार्वजनिक सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इससे नाराज होकर भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल के खिलाफ अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया था कि उनकी बातों से नेता और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

आज यानि 20 फरवरी को राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए ये अंतिम अवसर दिया था। राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके खिलाफ मामला ये "राजनीतिक दुर्भावना" के कारण दर्ज किया गया था। इस दौरान उनके साथ उनके वकील और कई अन्य नेता भी मौजूद थे। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और राहुल का बयान दर्ज करने के बाद मामले को आगे बढ़ाया था। अब अदालत इस मामले में अगली कार्रवाई 9 मार्च को करेगी इससे पहले 26 जुलाई 2024 को, राहुल गांधी ने अपना पहला बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और इस मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था।​

राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक एएसपी और 4 सीओ सहित पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई थी। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए खोजी कुत्तों की एक टीम ने परिसर की गहन तलाशी भी ली थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में सत्यमेव जयते के पोस्टर्स भी लगाए थे। वैसे दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां सुल्तानपुर में केस चल रहा है, वहीं हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट से राहुल गांधी को एक अन्य मामले में बड़ी राहत मिली है। वहां की अदालत ने "करप्शन रेट कार्ड" विज्ञापन से जुड़े एक केस को खारिज कर दिया है। फिलहाल, सुल्तानपुर वाले मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं कि 9 मार्च को कोर्ट क्या रूख अपनाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स