सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का पलटवार, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

कोर्ट से झटका लगने के बाद उन्होंने तुरंत अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि वे 150 दिनों के लिए 10% का नया ग्लोबल टैरिफ लागू कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का पलटवार, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि यह निर्णय अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है।

Share:

Highlights

  • सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के पुराने टैरिफ को गैरकानूनी बताया।
  • ट्रंप ने 150 दिनों के लिए 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया।
  • नए फैसले के बाद भारत पर टैरिफ 18% से घटकर 10% हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने निर्णय से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद, ट्रंप ने हार मानने की बजाय और भी सख्त रूख अपनाया है। कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए कई पुराने टैरिफ को गैरकानूनी घोषित किया था, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही ट्रंप ने एडजस्टमेंट के नाम पर दुनियाभर से आने वाले सामानों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का नया आदेश जारी कर दिया।

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में ट्रंप सरकार के उन निर्णयों को खारिज कर दिया, जिनके जरिए दूसरे देशों से आने वाले सामानों पर भारी टैक्स लगाया गया था। कोर्ट ने 6–3 के बहुमत से कहा कि राष्ट्रपति के पास आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग कर इस तरह के टैरिफ थोपने का अधिकार नहीं है। कोर्ट का मानना था कि टैक्स लगाने या बदलने का अधिकार केवल अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के पास ही है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ट्रंप काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के हित में नहीं है। कोर्ट से झटका लगने के बाद उन्होंने तुरंत अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि वे 150 दिनों के लिए 10% का नया ग्लोबल टैरिफ लागू कर रहे हैं। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा, “एडजस्टमेंट शुरू हो चुका है।” उनका कहना है कि यह नया टैक्स अमेरिकी व्यापार को बचाने और विदेशी देशों द्वारा की जा रही लूट को रोकने के लिए आवश्यक है।

भारत–अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील के बारे में ट्रंप ने कहा कि मापदंडों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। “कुछ नहीं बदला है। वे टैरिफ देंगे और हम टैरिफ नहीं देंगे,” ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की फटकार के तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। यह नया टैरिफ 24 फरवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। ट्रंप का मानना है कि यह निर्णय अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है।

रिलेटेड टॉपिक्स