बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, आगजनी से शहर में तनाव

आरोप है कि उपद्रवियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर चप्पलें भी फेंकी, जिससे हिन्दू संगठन उग्र हो गए।

बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, आगजनी से शहर में तनाव

भीड़ में शामिल लोगों ने पास की सब्जी मंडी में रखे ठेलों में आग लगा दी।

Share:

Highlights

  • शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव से बागलकोट में तनाव फैल गया।
  • उपद्रव के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई।
  • आगजनी और पथराव के मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

कर्नाटक के बागलकोट जिले में 19 फरवरी की शाम शिवाजी जयंती के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। ये घटना तब हुई जब छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकाला जा रहा जुलूस शहर के पुराने इलाके से गुजर रहा था। जानकारी के मुताबिक, मराठा समुदाय द्वारा आयोजित ये शोभायात्रा शाम के समय पंका मस्जिद पहुंची थी। जब जुलूस एक मस्जिद के पास पहुंचा, तो डीजे के गानों की आवाज़ बढ़ा दी गई और जुलूस में शामिल लोग वहां रूककर नारे लगाने और नाचने लगे। मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों ने तेज संगीत का विरोध किया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्लिम युवकों से बात करने और तनाव को शांत करने के लिए मस्जिद में प्रवेश किया। इसी दौरान मस्जिद की ओर से कुछ लोगों ने जुलूस पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि उपद्रवियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर चप्पलें भी फेंकी, जिससे हिन्दू संगठन उग्र हो गए। पथराव के बाद स्थिति और बिगड़ गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पास की सब्जी मंडी में रखे ठेलों में आग लगा दी, जिससे ठेलों में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया। स्थिति को काबू में लाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें बागलकोट के एसपी और एक अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए गए हैं। बागलकोट शहर के पुराने इलाके, नवनगर और विद्यागिरी में 24 फरवरी की मध्यरात्रि तक धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत 4 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। इलाके में भारी पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि पत्थरबाजी और आगजनी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स