ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा INDIA गठबंधन

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद एटाला राजेंद्र ने कहा कि दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें यह बात समझनी चाहिए। उन्हें चुनाव आयोग से अपॉइंटमेंट लेना चाहिए और सबूत पेश करने चाहिए। उन्होंने बिहार में 'वोट चोरी' का आरोप लगाया था। लेकिन नतीजा क्या निकला? उन्हें उससे सबक लेना चाहिए। विपक्ष को जिम्मेदारी से लड़ना सीखना चाहिए।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा INDIA गठबंधन

विपक्ष ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

Share:

Highlights

  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते।
  • जेबी माथेर ने दिल्ली के इस प्रदर्शन को इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन बताया।
  • योगी आदित्यनाथ के अनुसार विपक्ष चुनाव जीते तो उनका पुरुषार्थ और हारे तो EVM और चुनाव आयोग को दोष देते है।

भारत की राजनीति दिल्ली में इस वक्त काफी हलचल जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के नेतृत्व में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायन्स (INDIA) गठबंधन सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाला है। वे वोट चोरी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। 

इस मार्च से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन INDIA गठबंधन ने बुलाया है। इसका मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना है। गड़बड़ियों में शामिल होने के कारण उनकी पोल खुल चुकी है, एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं। यहाँ बड़ी संख्या में लोग आए हैं। वे अब रुकने वाले नहीं हैं। यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वह इस्तीफा नहीं दे देते।

वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे, किसी राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति, पुरुष, महिला या किसी राज्य, जाति, धर्म या पंथ के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि ऐसे नागरिकों के तौर पर जो लोकतंत्र की रक्षा जरूरी मानते हैं। राहुल गांधी, इंडिया ब्लॉक के नेता और अन्य लोग सड़कों पर उतरकर हर संस्था और अथॉरिटी तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा, क्योंकि यह विरोध प्रदर्शन इतने बड़े पैमाने पर हो रहा है जैसा दिल्ली ने पहले कभी नहीं देखा।

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च और उनसे मिलने की मांग पर, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "मुझे कल मीटिंग के अनुरोध के बारे में एक पत्र मिला था और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का जिक्र किया गया था जिनकी वजह से मैं मिल नहीं पाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या चुने हुए निकाय के सदस्य की याचिका का स्वागत है। हर भारतीय नागरिक को कोर्ट जाने का अधिकार है और हम उनकी बातें सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे।

वहीं दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद एटाला राजेंद्र ने कहा कि दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें यह बात समझनी चाहिए। उन्हें चुनाव आयोग से अपॉइंटमेंट लेना चाहिए और सबूत पेश करने चाहिए। उन्होंने बिहार में 'वोट चोरी' का आरोप लगाया था। लेकिन नतीजा क्या निकला? उन्हें उससे सबक लेना चाहिए। विपक्ष को जिम्मेदारी से लड़ना सीखना चाहिए।

INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे अराजकता फैलाकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। वे देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो यह यह उनका पुरुषार्थ है। लेकिन अगर वे हारते हैं, तो वे EVM, चुनाव आयोग को दोष देते हैं।

ऐसा व्यवहार कांग्रेस की मंशा का हिस्सा बन गया है। उन्हें अपना भ्रष्ट व्यवहार और अविश्वास पैदा करने वाला नेतृत्व बदलना चाहिए। उन्हें भारत में अराजकता नहीं फैलानी चाहिए और न ही भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश करनी चाहिए। लोग इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे, वे इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो उनके पास जो कुछ भी बचा है, वह भी उन्हें गंवाना पड़ेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स