गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार उतरेगा भारतीय सेना का पशु दस्ता

गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में पहली बार भारतीय सेना का पशु दस्ता मार्च करता हुआ दिखाई देगा। ये विशेष रूप से तैयार किया गया दस्ता Remount & Veterinary Corps (RVC) का हिस्सा है।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार उतरेगा भारतीय सेना का पशु दस्ता

भारतीय सेना का पशु दस्ता इस साल परेड में चार चाँद लगाएगा

Share:

Highlights

  • गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय सेना का पशु दस्ता मार्च करता हुआ दिखाई देगा।
  • दस्ते में Zanskar Ponies, Raptors, Army Dogs, Bactrian Camels और Military Dogs भी शामिल होंगे।
  • ये विशेष रूप से तैयार किया गया दस्ता Remount & Veterinary Corps (RVC) का हिस्सा है।


गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में इस बार एक बहुत ही खास नज़ारा देखने को मिलेगा। देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार भारतीय सेना का पशु दस्ता कर्तव्य पथ पर मार्च करता हुआ दिखाई देगा। इसके ज़रिए सेना में पशुओं की भूमिका को देश के सामने लाया जाएगा, खासकर उन इलाकों में जहां हालात बहुत ही ख़राब होते हैं।

भारतीय सेना के इस पशु दस्ते में अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले पशुओं को शामिल किया गया है। दस्ते में चार Zanskar Ponies, चार Raptors, दस भारतीय नस्ल के Army Dogs, दो Bactrian Camels और सेवा में सक्रिय छह Military Dogs भी शामिल होंगे। ये सभी पशु कठिन और दुर्गम इलाकों में सेना के अभियानों में अहम् भूमिका निभाते हैं।

सेना की ओर से बताया गया है कि ये विशेष रूप से तैयार किया गया दस्ता Remount & Veterinary Corps (RVC) का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बात से परिचित कराना है कि सैन्य अभियानों में पशु आज भी उतने ही उपयोगी हैं, जितने पहले हुआ करते थे। परेड के दौरान सबसे आगे Bactrian Camels होंगे, जिन्हें हाल ही में लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानों में सैन्य अभियानों के लिए शामिल किया गया है। ये 200 से 250 किलोग्राम तक वज़न उठा सकते हैं और कम पानी और चारे के साथ लंबी दूरी तय कर सकते हैं। वे बहुत ज़्यादा ठंड और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी पूरी तरह से ढले हुए हैं।

बात करें Zanskar Ponies की, तो अपने छोटे कद के बावजूद ये Ponies अपनी गज़ब की सहनशक्ति के लिए जाने जातें हैं। ये Ponies 15,000 फीट से ज़्यादा ऊंचाई पर और माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी लंबी दूरी तक 40 से 60 किलोग्राम वज़न ढो सकते हैं। ये पहाड़ी इलाकों में हमारी सेना के लिए भरोसेमंद साथी साबित होते रहे हैं।

हालांकि इस परेड का सबसे मुख्य आकर्षण "Army Dogs" होंगे। RVC में प्रशिक्षित ये Dogs आपदा प्रबंधन, ट्रैकिंग, रखवाली और रेस्क्यू ऑपरेशन्स में अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं। 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में ये अपनी छाप छोड़ेंगे और ये दृश्य सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स