अमेरिका का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव, ट्रेड डील होने पर 17% रह सकती है दर

जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने इस साल 11 मार्च को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन से जुड़े मामलों की 16 अर्थव्यवस्थाओं में जांच शुरू की थी। इनमें चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, ताइवान, बांग्लादेश और मेक्सिको शामिल थे। पाकिस्तान इस सूची में नहीं था। 25 नवंबर को अमेरिका ने इनमें से 14 अर्थव्यवस्थाओं पर अपनी रिपोर्ट जारी की।

अमेरिका का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव, ट्रेड डील होने पर 17% रह सकती है दर

इन टैरिफ को अभी तक लागू नहीं किया गया है और फिलहाल ये केवल प्रस्ताव है।

Share:

Highlights

  • वियतनाम पर 35% टैरिफ का प्रस्ताव, अमेरिका से डील पर घटकर 20% संभव।
  • सिंगापुर पर 20% टैरिफ का प्रस्ताव, समझौते के बाद 10% तक हो सकती है कटौती।
  • बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड पर 18% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 14 देशों की व्यापार नीतियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीर ने 25 नवंबर को घोषणा की है कि अमेरिका ने 14 देशों की व्यापार नीतियों को अपने हितों के खिलाफ माना है। यह कार्रवाई अमेरिकी ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत की गई है। इन देशों में भारत भी शामिल है। अमेरिकी प्रशासन ने भारत से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, कुछ उत्पादों को इस शुल्क से छूट मिल सकती है।

भारत के लिए इस प्रस्ताव में राहत की संभावना भी है। USTR के मुताबिक, अगर भारत और अमेरिका के बीच ऐसा व्यापार समझौता होता है, जिससे इस जांच में उठाई गई चिंताओं का समाधान हो सके, तो भारत पर प्रस्तावित टैरिफ को 25% से घटाकर 17% किया जा सकता है। हालांकि, यह अभी तय नहीं है। इसके लिए दोनों देशों के बीच समझौता होना जरूरी है। इस खबर के बीच पाकिस्तान का नाम भी चर्चा में है। दरअसल, पाकिस्तान इस जांच में शामिल नहीं है।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने इस साल 11 मार्च को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन से जुड़े मामलों की 16 अर्थव्यवस्थाओं में जांच शुरू की थी। इनमें चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, ताइवान, बांग्लादेश और मेक्सिको शामिल थे। पाकिस्तान इस सूची में नहीं था। 25 नवंबर को अमेरिका ने इनमें से 14 अर्थव्यवस्थाओं पर अपनी रिपोर्ट जारी की।

अलग-अलग देशों पर प्रस्तावित टैरिफ की बात करें तो वियतनाम पर सबसे ज्यादा 35% अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि, अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने पर इसे घटाकर 20% किया जा सकता है। सिंगापुर पर 20% टैरिफ लगाने की बात कही गई है, जो समझौते के बाद 10% हो सकता है। इसके अलावा बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड पर अधिकतम 18% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि, इन टैरिफ को अभी लागू नहीं किया गया है। फिलहाल ये केवल प्रस्ताव हैं।

USTR ने इस मामले में आम लोगों और कारोबारियों से 5 जनवरी 2027 तक लिखित सुझाव मांगे हैं। इसके बाद 25 जनवरी 2027 से सार्वजनिक सुनवाई शुरू होगी। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

वहीं, भारत सरकार ने अमेरिकी फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। वहीं, भारत सरकार ने भी अमेरिकी फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि भारत सरकार ने USTR द्वारा जारी नोटिस ऑफ डिटरमिनेशन और रिक्वेस्ट फॉर कमेंट्स पर संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह नोटिस सेक्शन 301 की जांच के तहत भारत समेत 14 अर्थव्यवस्थाओं के उन कानूनों, नीतियों और तौर-तरीकों से जुड़ा है, जो मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी और उत्पादन से संबंधित हैं और वर्तमान में इसकी समीक्षा की जा रही है।

बयान के अनुसार, भारत ने पूरी जांच के दौरान रचनात्मक सहयोग दिया और नोटिस ऑफ इनिशिएशन के जवाब तथा आगे की कार्यवाही में वाणिज्य विभाग ने यह स्पष्ट किया कि भारत के किसी भी क्षेत्र में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी नहीं है। मंत्रालय ने यह भी उल्लेख किया कि भारत का मानना रहा है कि व्यापार संबंधी चिंताओं का समाधान भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय ट्रेड डील की बातचीत के तहत ही होना चाहिए।

अंत में, मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार 2 फरवरी 2026 की घोषणा और 7 फरवरी 2026 के संयुक्त बयान के अनुसार, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिलेटेड टॉपिक्स