शरद पवार और बाबुल सुप्रियो सहित 19 राज्यसभा सांसदों ने आज सदन में ली शपथ

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में आज शपथ ली गई। शपथ ग्रहण करने वालों सदस्यों में महाराष्ट्र से पांच, तमिलनाडु से छः, पश्चिम बंगाल से पांच और ओडिशा से तीन सदस्य हैं।

शरद पवार और बाबुल सुप्रियो सहित 19 राज्यसभा सांसदों ने आज सदन में ली शपथ

आज व्हीलचेयर पर आए शरद पवार ने लगातार तीसरी बार राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है।

Share:

Highlights

  • तमिलनाडु से डॉ. अंबुमणि रामदास और एम. थम्बीदुराई जैसे नेताओं को राज्यसभा भेजा गया है।
  • पश्चिम बंगाल से राजीव कुमार और राहुल सिन्हा ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है।
  • ओडिशा से मनमोहन सामल और दिलीप कुमार राय ने उच्च सदन में प्रवेश किया है।

राज्यसभा के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। सदन में अलग-अलग दलों के कई नेताओं ने आज सांसद के रूप में शपथ ली। इनमें से कई नेता इससे पूर्व भी राज्यसभा में मौजूद थे, वहीं कुछ लोगों ने पहली बार अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। कुल 19 नेताओं ने आज राज्यसभा में शपथ ग्रहण की। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में आज शपथ ली गई। शपथ ग्रहण करने वालों सदस्यों में महाराष्ट्र से पांच, तमिलनाडु से छः, पश्चिम बंगाल से पांच और ओडिशा से तीन सदस्य हैं। ये सभी सांसद 2026 से 2032 तक इस उच्च सदन में अपनी सेवाएं देंगे।

तमिलनाडु की बात करें, तो द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (DMK) की ओर से तिरूची शिवा और कॉन्स्टैन्डाइन रविंद्रन, वहीं कांग्रेस की ओर से एम. क्रिस्टोफर तिलक को राज्यसभा भेजा गया है। वहीं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (AIADMK) की ओर से वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एम. थम्बीदुराई को इस उच्च सदन भी भेजा गया है। अन्य दलों की बात करें तो पट्टाली मक्कल काची (PMK) की ओर से डॉ. अंबुमणि रामदास और देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कळगम (DMDK) की ओर से एल. के. सुधीश ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है।

महाराष्ट्र का जिक्र करें, तो यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और NCP (SP) के मुखिया शरद पवार ने सदन में सांसद के रूप में शपथ ले ली है। आज व्हीलचेयर पर आए शरद पवार ने इससे पूर्व 2014 से 2020 और फिर 2020 से 2026 तक भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उनके अलावा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-अठावले (RPI-A) से रामदास अठावले, शिवसेना (SS) से डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से रामराव सखाराम वडकुटे और माया चिंतामण इवनाते ने आज शपथ ग्रहण की।

बात करें चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल की, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री रूक्मिणी मलिक, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबुल सुप्रियो, सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट डॉ. मेनका गुरूस्वामी और पश्चिम बंगाल पुलिस के पूर्व डायरेक्टर जनरल राजीव कुमार को राज्यसभा भेजा गया है। वहीं BJP की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को भी इस सदन में भेजा गया है। अंत में उल्लेख करें ओडिशा का, तो इस राज्य से बीजू जनता दल (BJD) के संतृप्त मिश्रा, BJP से प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनमोहन सामल और दिलीप कुमार राय ने BJP समर्थित इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के रूप में शपथ ली।

रिलेटेड टॉपिक्स