अरब सागर में पाकिस्तानी जहाज की भारतीय नौसेना के युद्धपोत से टक्कर, भारत ने राजनयिक को किया तलब

रिपोर्ट्स की मानें, तो यह घटना यह टक्कर 15 सितंबर की शाम को हुई, जब उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के बेहद करीब पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज आ गया।

अरब सागर में पाकिस्तानी जहाज की भारतीय नौसेना के युद्धपोत से टक्कर, भारत ने राजनयिक को किया तलब

भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हुई।

Share:

Highlights

  • भारत ने इस घटना को पूरी तरह से अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताया है।
  • पाकिस्तानी नौसेना का रवैया 1991 समझौते के आर्टिकल 10 का सीधा उल्लंघन है।
  • जून 2011 में पाकिस्तानी युद्धपोत बाबर और INS गोदावरी भी आमने-सामने आए थे।

अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने इस घटना को पूरी तरह से अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर (Unacceptable & Unprofessional) बताया है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल 1991 में हुए उस समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था, जो सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की पूर्व सूचना देने से संबंधित है। 

पाकिस्तानी चार्ज डी अफेयर्स से कहा गया कि वे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयों को ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए उचित सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए। इस्लामाबाद में भारत के चार्ज डी अफेयर्स को भी निर्देश दिया गया है कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं।

रिपोर्ट्स की मानें, तो यह घटना यह टक्कर 15 सितंबर की शाम को हुई, जब उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के बेहद करीब पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज आ गया। यह इस तरह की दूसरी घटना थी। जानकारी के मुताबिक, जून 2011 में पाकिस्तानी नौसेना के बाबर और INS गोदावरी के बीच भी ऐसी ही घटना हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, हालिया घटना में शामिल पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत PNS हुनैंन है। यह जहाज पाकिस्तान नौसेना के यारमूक क्लास का एक ऑफशोर पेट्रोल वेसल है।

रिलेटेड टॉपिक्स