आज NDA की मंगल मिलन बैठक में दिखा अनोखा नजारा, नेताओं ने लहराया तिरंगा

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। NDA में शामिल पार्टियों के कई नेता वहां मौजूद थे, जिनमें AIADMK के एम. थम्बी दुरई, NCPI की शताब्दी रॉय, RPI(A) के रामदास अठावले, NCP के प्रफुल्ल पटेल और AD(S) की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

आज NDA की मंगल मिलन बैठक में दिखा अनोखा नजारा, नेताओं ने लहराया तिरंगा

सोशल मीडिया पर NDA नेताओं का तिरंगा लहराते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Share:

Highlights

  • यह मंगल मिलन बैठक मॉनसून सत्र के आखिरी मंगलवार और 15 अगस्त से ठीक पहले हुई।
  • मंगल मिलन के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया जहां NDA और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के विरोध में प्रदर्शन किए।
  • कंगना रनौत ने कहा की विपक्ष ने पहले चर्चा की मांग पर शोर मचाया और अब राहुल गांधी भगौड़े बने हुए है।

आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मॉनसून सत्र के आखिरी मंगलवार और 15 अगस्त से पहले हुई इस बैठक में सभी दिग्गज नेता तिरंगा लहराते हुए नजर आए। वहां 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

NDA में शामिल पार्टियों के कई नेता वहां मौजूद थे, जिनमें AIADMK के एम. थम्बी दुरई, NCPI की शताब्दी रॉय, RPI(A) के रामदास अठावले, NCP के प्रफुल्ल पटेल और AD(S) की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। इसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। BJP और कई नेताओं ने इन्हें अपने आधिकारिक X अकाउंट से शेयर किया है। फुटेज शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा, "आन-बान-शान से लहराता तिरंगा और 'वंदे मातरम्’ की गूंज! 'मंगल मिलन' संसदीय बैठक में NDA के सभी नेता एक साथ एकजुट हुए, जहां हाथों में लहराते तिरंगे और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी जयकारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह एकजुटता देश के उज्ज्वल भविष्य और 'विकसित भारत' के संकल्प को दर्शाती है।"

इसके बाद संसद भवन परिसर में एक अनोखा दृश्य सामने आया, जहां NDA और कांग्रेस के सांसदों ने एक-दूसरे के विरोध में प्रदर्शन किए। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई 'पुलिस कार्रवाई' के मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। NDA सांसद ऐसे प्लेकार्ड और बैनर लिए हुए दिखे जिन पर लिखा था, "गृह मंत्री की चर्चा से भागो मत राहुल गांधी" और "झारखंड में छात्रों पर हुई क्रूरता पर जवाब दो राहुल गांधी।"

BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा कि, पहले तो विपक्ष ने चर्चा करने के लिए इतना हंगामा किया। अब जब चर्चा होने वाली है, तो राहुल गांधी भगौड़े बने हुए हैं। वे अमित शाह जी की बात नहीं सुनना चाहते। ऐसे में सदन कैसे चलेगा? देश देख रहा है कि वे कैसे देश-द्रोही ताकतों के हाथों में पड़ गए हैं। यह शर्म की बात है कि उन्होंने इस दौरान सदन को एक दिन भी नहीं चलने दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स