पार्टी के भीतर जारी उथल-पुथल के बीच, TMC सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने मीडिया को बताया, "मैंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी है। TMC छोड़ने की कहानी लंबी है। मैं ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहती जहाँ मैं एक साथ दो नावों पर सवार होऊँ। मैं ममता दीदी पर कोई कमेंट नहीं करूँगी।"

पार्टी के भीतर जारी उथल-पुथल के बीच, TMC सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

सुष्मिता देव सितंबर 2017 से अगस्त 2021 तक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं।

Share:

Highlights

  • सुष्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से भी मुलाकात की है।
  • सुष्मिता असम की सिलचर सीट से विधायक और सांसद भी रह चुकी है।
  • ममता बनर्जी की TMC द्वारा भी उन्हें दो बार राज्यसभा भेजा गया था।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ही हफ्ते में दूसरा बड़ा झटका लगा है। TMC की राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय स्तर की नेता सुष्मिता देव ने अपनी सीट और पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। एक और दिलचस्प घटनाक्रम में, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से भी मुलाकात की। इसके बाद ये अटकलें भी तेज हो गईं हैं कि सुष्मिता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भी शामिल हो सकती हैं।

ममता बनर्जी के लिए ये एक बड़ा झटका इसलिए भी है कि क्योंकि सुष्मिता उनकी काफी वफादार मानी जाती थी। सुष्मिता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कांग्रेस से की थी। वो 2011 से 2014 तक सिलचर से विधायक और 2014 से 2019 तक सिलचर की ही लोकसभा सीट से सांसद रहीं थीं। सुष्मिता सितंबर 2017 से अगस्त 2021 तक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं। हालांकि बाद में उन्होंने TMC का दामन थाम लिया। इस पार्टी में भी उन्हें सम्मान मिला और सुष्मिता को दो बार राज्यसभा भेजा गया। इसी हफ्ते में TMC से तीन बार राज्यसभा सांसद रहे वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

सुष्मिता स्वयं भी एक राजनीतिक परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता संतोष मोहन देव असम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। वो भी सिलचर और त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके हैं। संतोष मोहन ने केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री के रूप में भी काम किया है। सुष्मिता की माँ बिथिका देव भी एक बार अपनी बेटी और पति की तरह सिलचर सीट से एक बार चुनी गईं थीं। उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा में TMC सांसदों की संख्या सिर्फ 11 ही रह गई है। अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने मीडिया को बताया, "मैंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी है। TMC छोड़ने की कहानी लंबी है। मैं ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहती जहाँ मैं एक साथ दो नावों पर सवार होऊँ। मैं ममता दीदी पर कोई कमेंट नहीं करूँगी।"

रिलेटेड टॉपिक्स