एशियन गेम्स में अंकुश, परवीन, सुजीत ने जीते स्वर्ण पदक, भारत की झोली में आज आए 5 गोल्ड

राष्ट्रपति के X हैंडल से परवीन हुड्डा को बधाई संदेश में कहा गया, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 65kg बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर मैं परवीन हुड्डा को बहुत-बहुत बधाई देती हूँ। आपने अपनी काबिलियत, हिम्मत और पक्के इरादे से यह कामयाबी हासिल की है। आप जैसी बेटियों पर भारत को बहुत गर्व होता है, जब किसी इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में हमारा तिरंगा शान से लहराता है और हमारा राष्ट्रगान बजता है। यह गोल्ड मेडल अनगिनत युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित करेगा।"

एशियन गेम्स में अंकुश, परवीन, सुजीत ने जीते स्वर्ण पदक, भारत की झोली में आज आए 5 गोल्ड

भारत ने अब तक कुल 75 मेडल जीते है, जिनमें 15 गोल्ड मेडल शामिल है।

Share:

Highlights

  • इससे पहले 30 सितंबर को भारत ने 4 गोल्ड मेडल जीते।
  • भारत ने पुरुषों के रिकर्व टीम आर्चरी में सिल्वर मेडल जीता।
  • भारतीय टीम ने सेपक टकरा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में आज का दिन 30 सितंबर के मुकाबले भारत के लिए और भी बेहतरीन रहा। 30 सितंबर को भारत ने 4 गोल्ड मेडल जीते थे और आज 2 अक्टूबर को देश ने 5 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। महिलाओं की 75kg बॉक्सिंग और महिला टीम रिकर्व आर्चरी में गोल्ड जीतने के बाद, भारत ने महिलाओं की 65kg बॉक्सिंग, पुरुषों की 80kg बॉक्सिंग और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65kg कुश्ती में भी गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। भारत की परवीन हुड्डा ने महिलाओं की 65kg कैटेगरी में पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट चेन निएन-चिन को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता। 

वहीं, पुरुषों के 80kg बॉक्सिंग इवेंट में भारत के अंकुश पंघाल ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम मिनसोंग को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। अंकुश के अलावा सुजीत कलकल ने पुरुषों की 65kg फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में तजिकिस्तान के अब्दुलमजिद कुदिएव को 10-9 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इन सफलताओं के पश्चात, पदक विजेता खिलाड़ियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। 

राष्ट्रपति के X हैंडल से बधाई संदेश में कहा गया, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 65kg बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर मैं परवीन हुड्डा को बहुत-बहुत बधाई देती हूँ। आपने अपनी काबिलियत, हिम्मत और पक्के इरादे से यह कामयाबी हासिल की है। आप जैसी बेटियों पर भारत को बहुत गर्व होता है, जब किसी इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में हमारा तिरंगा शान से लहराता है और हमारा राष्ट्रगान बजता है। यह गोल्ड मेडल अनगिनत युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित करेगा।"

पुरुषों के रिकर्व टीम आर्चरी इवेंट में, भारत के धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में दक्षिण कोरिया से 5-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सेपक टकरा (Sepak Takraw) में भारत ने पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में अपना पहला पोडियम फिनिश हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय क्वाड्रेंट टीम को जापान से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स