प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मना रहे अपना 76वां जन्मदिन, देश भर में कार्यक्रमों की धूम, बधाइयों का लगा तांता

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की कई विशिष्ट उपलब्धियां रहीं हैं, जिनमें अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण, आर्टिकल 370 को हटाना, 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, UPI, GST, उज्ज्वला योजना, नक्सलवाद से मुक्ति, 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकालना, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक का निर्माण आदि शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, रक्षा उत्पादन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है और देश में ही होने वाला उत्पादन 1.54 लाख करोड़ रूपए तक पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मना रहे अपना 76वां जन्मदिन, देश भर में कार्यक्रमों की धूम, बधाइयों का लगा तांता

प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और कई मुख्यमंत्रियों ने दी जन्मदिन की बधाई।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडीय हवन किया।
  • अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत लता मंगेशकर चौक पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में 2.51 लाख दीये जलाए जाएंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। अत्यंत साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर बिना किसी पूर्व विधायी या मंत्री अनुभव के, पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुँचना नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा को अनूठा बनाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर, देशभर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप-मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने X पर लिखा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।"

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की कई विशिष्ट उपलब्धियां रहीं हैं, जिनमें अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण, आर्टिकल 370 को हटाना, 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, UPI, GST, उज्ज्वला योजना, नक्सलवाद से मुक्ति, 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकालना, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक का निर्माण आदि शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, रक्षा उत्पादन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है और देश में ही होने वाला उत्पादन 1.54 लाख करोड़ रूपए तक पहुंच गया है। 

रक्षा निर्यात 2014 से पहले के 686 करोड़ से बढ़कर 38,400 करोड़ रूपए से ज्यादा हो गया है और अब भारतीय रक्षा उत्पाद 100 से ज्यादा देशों तक पहुँच रहे हैं। भारत दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने की स्थिति से ऊपर उठकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2025-26 में देश की GDP 345 लाख करोड़ रूपए के आंकड़े को पार कर गई है, जो अभूतपूर्व आर्थिक विस्तार को दर्शाता है। नेशनल हाईवे नेटवर्क 2014 में 91,287 किलोमीटर से बढ़कर 1.46 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। हाईवे बनाने की रफ्तार 2014 में 11.6 किलोमीटर प्रति दिन से बढ़कर आज 34 किलोमीटर प्रति दिन से ज्यादा हो गई है।

रेलवे के आधुनिकीकरण में भी तेजी आई है। 99 प्रतिशत से ज्यादा ब्रॉड-गेज रेलवे रूट का विद्युतीकरण हो चुका है। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत 1,337 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत ने विश्व-स्तरीय, तेज और सुरक्षित परिवहन सुविधा देकर रेल यात्रा को बदल दिया है। शहरी परिवहन में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मेट्रो रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है।

2014 में यह 5 शहरों में 248 किलोमीटर के नेटवर्क तक सीमित थी, जो अब 26 से ज्यादा शहरों में 1,095 किलोमीटर से अधिक की मेट्रो कनेक्टिविटी तक पहुँच गई है। एविएशन सेक्टर में, ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 164 से ज्यादा हो गई है। कोरोना महामारी के दौरान भारत की 'वैक्सीन मैत्री' पहल ने 99 देशों को वैक्सीन सप्लाई की, जिससे एक जिम्मेदार वैश्विक साझेदार के तौर पर उसकी भूमिका और मजबूत हुई। 177 देशों के समर्थन से मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने दुनिया भर में भारत के सांस्कृतिक प्रभाव को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडीय हवन किया। अयोध्या में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत लता मंगेशकर चौक पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन अयोध्या नगर निगम ने किया था। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर 2,500 दीयों का इस्तेमाल करके फीट का सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन बनाया। आज इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में 2.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा उज्जैन में भी क्षिप्रा नदी के घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से रोशन किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में, वेदपाठी बटुकों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर 'डमरू' बजाया।

रिलेटेड टॉपिक्स