एशियन गेम्स : वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, भारत का 28 साल का सूखा हुआ खत्म

उनकी इस ताजा कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के X हैंडल से भी एक पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया, "मीराबाई चानू के लिए एक खास सिल्वर मेडल। महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और निरंतरता देश को प्रेरित करते रहते हैं। भारत को उन पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

एशियन गेम्स : वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, भारत का 28 साल का सूखा हुआ खत्म

इस सिल्वर मेडल के साथ मीराबाई चानू ने सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों में जीते मेडल।

Share:

Highlights

  • मीराबाई चानू ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल।
  • उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने 215 किलोग्राम भार उठाकर जीता गोल्ड मेडल।
  • इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजयाना ने 191 किलोग्राम वजन के साथ जीता ब्रॉन्ज मेडल।

जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स से भारत के लिए एक और शानदार खबर आई है। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में कुल 198 किलोग्राम (87 किलोग्राम स्नैच + 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता और एशियन गेम्स में अपना पहला मेडल हासिल किया। उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने 215 किलोग्राम (94 किलोग्राम स्नैच + 121 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजयाना ने 191 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच + 103 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। मीराबाई सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीत चुकी है। 

उनकी इस ताजा कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के X हैंडल से भी एक पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया, "मीराबाई चानू के लिए एक खास सिल्वर मेडल। महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और निरंतरता देश को प्रेरित करते रहते हैं। भारत को उन पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" उनके गृह राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने भी X पर लिखा, "जापान में एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। यह मणिपुर और भारत के लिए गर्व का क्षण है।"

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने भी मीराबाई को बधाई देते हुए लिखा, "जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में कुल 198 किलोग्राम (87 किलोग्राम स्नैच + 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) का भार उठाकर सिल्वर मेडल जीतने पर मणिपुर की शान, मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। आपके समर्पण, अनुशासन और अटूट जज्बे ने एक बार फिर मणिपुर और पूरे देश का मान बढ़ाया है। ऐसे ही चमकती रहें और हमारे राज्य व भारत का गौरव बढ़ाती रहें।"

रिलेटेड टॉपिक्स