एशियन गेम्स : वुशू में रोशिबिना देवी को सिल्वर, रोइंग में सतनाम-सलमान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

इस कामयाबी के बाद रोशिबिना को हर तरफ से बधाई मिल रही है। X पर उन्हें बधाई देते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में वुशू के महिलाओं के 60kg सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर आपको, रोशिबिना देवी नाओरेम, बहुत-बहुत बधाई। लगातार तीन एशियन गेम्स में तीन मेडल जीतना भारतीय वुशू के लिए एक शानदार उपलब्धि और ऐतिहासिक मील का पत्थर है। आपकी प्रेरणादायक यात्रा ऐसे ही और भी गर्व भरे पलों के साथ आगे बढ़ती रहे।"

एशियन गेम्स : वुशू में रोशिबिना देवी को सिल्वर, रोइंग में सतनाम-सलमान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय वुशू खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60kg सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

Share:

Highlights

  • रोशिबिना देवी ने लगातार तीन एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीते है।
  • रोशिबिना देवी को फाइनल में चीन की झांग जियाओयू से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
  • इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगत्यास एवं वियतनाम की गुयेन थी थू ट्रूई को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में 24 सितंबर का दिन भारत के लिए कुछ और पदक लेकर आया है। भारतीय वुशू (Wushu) खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी (Naorem Roshibina Devi) ने महिलाओं के 60kg सांडा (Sanda) इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही वह इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लगातार तीन एडिशन में वुशू में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। रोशिबिना को फाइनल में चीन की झांग जियाओयू (Zhang Xiaoyu) से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगत्यास (Thania Kusumaningtyas) एवं वियतनाम की गुयेन थी थू ट्रूई (Nguyễn Thị Thu Truy) को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। इस कामयाबी के बाद उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। X पर उन्हें बधाई देते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में वुशू के महिलाओं के 60kg सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर आपको, रोशिबिना देवी नाओरेम, बहुत-बहुत बधाई। लगातार तीन एशियन गेम्स में तीन मेडल जीतना भारतीय वुशू के लिए एक शानदार उपलब्धि और ऐतिहासिक मील का पत्थर है। आपकी प्रेरणादायक यात्रा ऐसे ही और भी गर्व भरे पलों के साथ आगे बढ़ती रहे।"

PMO इंडिया ने भी एक पोस्ट के माध्यम से रोशिबिना को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के सांडा 60 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल जीतना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि लगातार तीन एशियन गेम्स में मेडल जीतना, उनका निरंतर अच्छा प्रदर्शन, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है। इसके साथ ही, उन्होंने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

दूसरी तरफ रोइंग (Rowing) में भी भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई। भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में 6:13.25 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन के जुदी यी (Xudi Yi) और यिदे नी (Yide Nie) ने 6:09.77 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन (Pavel Sorin) और मेखरोजबेक ममतकुलोव (Mekhrojbek Mamatkulov) ने 6:10.49 के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता।

रिलेटेड टॉपिक्स