2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नितिन नबीन ने बुलाई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की बैठक

बैठक शुरू होने से पहले नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी अनंत ओझा, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और जगदीश पटेल शामिल हैं। उत्तराखंड के प्रभारी राम माधव तथा सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी बैठक में मौजूद हैं।

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नितिन नबीन ने बुलाई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की बैठक

इस बैठक में नितिन नबीन के साथ बीएल संतोष और सौदान सिंह एवं शिव प्रकाश भी मौजूद है।

Share:

Highlights

  • बैठक में भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा हो रही है।
  • संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने के साथ जनसंपर्क गतिविधियों पर भी चर्चा हो रही है।
  • 3-4 अक्टूबर को मथुरा में यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय बैठक होगी।

राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक हो रही है। हाल ही में हुई नई नियुक्तियों के बाद यह इस टीम की पहली सामूहिक बैठक है। खबरों के अनुसार, इस बैठक का फोकस संगठन को मजबूत और विस्तारित करने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी करने और BJP शासित राज्यों में सरकारों के कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा करने पर है।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में नितिन नबीन के साथ राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और संयुक्त महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह एवं शिव प्रकाश समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बैठक शुरू होने से पहले नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी अनंत ओझा, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और जगदीश पटेल शामिल हैं।

उत्तराखंड के प्रभारी राम माधव तथा सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी बैठक में मौजूद हैं। इसके अलावा बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी, सह-प्रभारी रोहन गुप्ता और संगीता यादव तथा दिल्ली के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और सह-प्रभारी जाम्यांग सेरिंग नामग्याल व दर्शना जरदोश समेत अन्य राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ऐसे में BJP नेतृत्व इन राज्यों में संगठन की तैयारियों, आगामी चुनावी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा कर सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर BJP और RSS के पदाधिकारियों की 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें राज्य में चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है।

रिलेटेड टॉपिक्स