भाजपा ने जारी की बिहार और उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 10 और उत्तराखंड में एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की गई है, क्योंकि इन सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। अभी इनमें से आठ सीटों पर BJP का कब्जा है, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पास एक-एक सीट है।

भाजपा ने जारी की बिहार और उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची

केदार नाथ सिंह वाराणसी स्नातक और ध्रुव त्रिपाठी गोरखपुर-फैजाबाद कंस्टीटूएंसी से चुनावी मैदान में है।

Share:

Highlights

  • पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
  • उत्तर प्रदेश में दिनेश गोयल और ध्रुव त्रिपाठी को दोबारा मौका मिला है।
  • उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान हो चुका है।

उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सबसे पहले बात करें बिहार की, तो पार्टी ने पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वो 1996 से पटना शिक्षक से MLC हैं। वहीं कोशी स्नातक से डॉ. एन. के. यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इन सभी का कार्यकाल इस साल नवंबर में खत्म हो रहा है। इसके अलावा, तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की, तो वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है। जानकारी के मुताबिक, दिनेश गोयल और ध्रुव त्रिपाठी का कार्यकाल भी नवंबर में खत्म हो रहा है। BJP ने एक बार फिर इन्हें उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेट किया है। BJP बिहार के अध्यक्ष संजय सरावगी और BJP उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 10 और उत्तराखंड में एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की गई है, क्योंकि इन सीटों पर चुने गए नेताओं का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। अभी इनमें से आठ सीटों पर BJP का कब्जा है, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पास एक-एक सीट है। इस साल रिटायर होने वालों में BJP नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बनवारी लाल वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बृज लाल, नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य के साथ-साथ SP के राम गोपाल यादव और BSP के रामजी गौतम शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड से BJP के नरेश बंसल भी इस नवंबर में राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स