भाजपा को 20 जनवरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम घोषित

19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा होगी। वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

भाजपा को 20 जनवरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम घोषित

वर्तमान में नितिन नबीन ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार है।

Share:

Highlights

  • भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
  • 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।
  • पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठन के स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पार्टी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा होगी। फिलहाल जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, लेकिन पार्टी अब नए नेतृत्व की ओर आगे बढ़ रही है। वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं। वे बिहार से आते है और संगठन में अहम ज़िम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

नितिन नबीन 2010 से बिहार की बाँकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2006 से 2010 तक वे पटना वेस्ट सीट से भी विधायक रह चुके है। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार में भाजपा के दिग्गज नेता और चार बार के विधायक रहे हैं। अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। वे पूर्व में सड़क निर्माण, शहरी निर्माण एवं आवास और कानून एवं न्याय मंत्री भी रह चुके हैं। नितिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महासचिव और BJYM बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने सिक्किम के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी के रूप में भी काम किया है और इन राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी अभियानों में योगदान दिया है।

19 जनवरी को अध्यक्ष पद के नामांकन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। इनके अलावा भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और सभी राज्य इकाई के अध्यक्षों को भी दिल्ली बुलाया गया है। नितिन नबीन के सामने किसी अन्य उम्मीदवार के उतरने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में 20 जनवरी को उनका निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। नए अध्यक्ष के सामने आगामी चुनावों में केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पार्टी का विस्तार करने और 2029 के लोक सभा चुनावों की तैयारी जैसी बड़ी चुनौतियां सामने होंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स