रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला: इमारत में लगी आग, अमेरिका ने कहा "जल्द देंगे जवाब"

मंगलवार सुबह सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन्स से हमला किया गया, जिसके बाद परिसर में आग लग गई, हालांकि अधिकारियों के मुताबिक आग सीमित थी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सोशल मीडिया पर धुएं के वीडियो वायरल हुए, जबकि अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को चेतावनी दी है।

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला: इमारत में लगी आग, अमेरिका ने कहा

रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला हुआ है।

Share:

Highlights

  • रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन्स से हमला हुआ, जिससे परिसर में आग लग गई।
  • हमले में दूतावास की बिल्डिंग को मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) पर ड्रोन से हमला हुआ है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस हमले में दो ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया था, जो सीधे दूतावास की इमारत से जा टकराए। इस हमले के तुरंत बाद वहां आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन्स के टकराने से दूतावास के परिसर में आग लग गई थी, हालांकि उन्होंने इसे "सीमित आग" बताया है। इस घटना में दूतावास की बिल्डिंग को थोड़ा नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या जानमाल के बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय दूतावास में बहुत ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।

सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर से धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनी, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई। हमले के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले का जवाब बहुत जल्द दिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। यह हमला ईरान और अमेरिका के बीच चल रही हालिया तनातनी का हिस्सा है। पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में कई तेल रिफाइनरियों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स