CWC बैठक : छात्र प्रदर्शन और चंदे की चोरी पर चर्चा, वंदे मातरम के दो छंद गाएगी कांग्रेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक सत्ता अब अपने अंतिम दौर में है और उनके उत्तराधिकारी को खोजने का काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी का सियासी अंत हो चुका है। इनका वक्त खत्म हो गया है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। इनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है।"

CWC बैठक : छात्र प्रदर्शन और चंदे की चोरी पर चर्चा, वंदे मातरम के दो छंद गाएगी कांग्रेस

बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

Share:

Highlights

  • कांग्रेस ने अरूणाचल प्रदेश में चीन द्वारा कथित तौर पर अतिक्रमण के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
  • कांग्रेस के मुताबिक 543 सीटों में ही महिलाओं के लिए आरक्षण होना चाहिए।
  • कांग्रेस ने कहा की हलद्वानी में जो हुआ वो अस्वीकार्य और निंदनीय है।

कल नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय, इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक सत्ता अब अपने अंतिम दौर में है और उनके उत्तराधिकारी को खोजने का काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी का सियासी अंत हो चुका है। इनका वक्त खत्म हो गया है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। इनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है।" सूत्रों ने आगे बताया कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार को "पूरी तरह से बैकफुट पर" बताया और कांग्रेस नेताओं से सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रूख अपनाने को कहा।

बैठक को लेकर सीनियर नेताओं ने मीडिया को किया ब्रीफ

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा, AICC के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और जयराम मौजूद थे। इस दौरान वेणुगोपाल ने कहा कि हमने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक विस्तृत बैठक की, जिसमें CWC सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और हमारे चार मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक में 88 से ज्यादा लोग शामिल हुए। चर्चा में 33 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्यमंत्री और वर्किंग कमेटी के वरिष्ठ सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि 3 से 4 अहम मुद्दों पर हमारा ध्यान है।

छात्रों के आंदोलन का हुआ उल्लेख

वेणुगोपाल के अनुसार, पहला मुद्दा देश में परीक्षाओं से जुड़ा है। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और भारत सरकार द्वारा उनसे निपटने के तरीके पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की सर्वसम्मत राय थी कि लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के संसदीय सत्र विपक्षी दलों के लिए 100% सफल रहे। सरकार शिक्षा से जुड़े इन मुद्दों पर बैकफुट पर रही। राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' पहल और आंदोलन में उनकी सीधी भागीदारी, खासकर प्रधानमंत्री आवास पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसा विरोध-प्रदर्शन, ने देश के छात्रों की शिकायतों के समाधान की दिशा में एक बड़ा माहौल बनाया।

चंदा चोरी का मुद्दा बन गया है लोगों की भावनाओं का मुद्दा

उन्होंने आगे कहा कि, दूसरा मुद्दा जिस पर हमने चर्चा की है, वह है चंदा चोरी। राम मंदिर 'चंदा चोरी' अब सिर्फ राम मंदिर का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की भावनाओं का मुद्दा बन गया है। जो लोग लोगों को बांटने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो लोग राम मंदिर का इस्तेमाल लोगों को बांटने के लिए कर रहे हैं, वे अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। हम इस मुद्दे को जमीनी स्तर पर भी उठाना चाहते हैं। हमारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। CWC ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है कि वे इस मुद्दे पर देश भर में अपने स्तर पर, जैसे चौपाल, गांव के स्तर, पंचायत के स्तर पर प्रदर्शन करें।

लोकसभा सीटों को 543 पर फ्रीज करने की मांग

वेणुगोपाल ने अरूणाचल प्रदेश में चीन द्वारा कथित तौर पर अतिक्रमण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो लोग 'देशभक्ति' की बातें करते हैं, वे अब पूरी तरह से घुटने टेक चुके हैं। पहले उन्होंने अमेरिका के सामने घुटने टेके। अब वे चीन के सामने भी झुक गए हैं। अरूणाचल प्रदेश में यही देखने को मिला है। CWC ने इस पर गहरी चिंता जताई है। परिसीमन को लेकर हमने विस्तार से चर्चा की। हम 543 सीटों की संख्या को फ्रीज करने की मांग कर रहे हैं। मौजूदा 543 सीटों में ही महिलाओं के लिए आरक्षण होना चाहिए। तमिलनाडु विधानसभा ने इस बारे में प्रस्ताव पास किया है। हम पूरी तरह से उस प्रस्ताव के साथ हैं।

केरल में सरकार बनाने के लिए लोगों को धन्यवाद

CWC ने केरल की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद किया, जिन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को जबरदस्त जनादेश दिया, जिससे कांग्रेस का मुख्यमंत्री बना। तमिलनाडु में भी पार्टी ने चुनाव के बाद गठबंधन सरकार बनाई। CWC ने जमीनी स्तर पर व्यापक आत्म-मंथन करने, जमीनी संगठन को मजबूत करने और राज्य में मतदाताओं का भरोसा फिर से जीतने के लिए लगातार काम करने का संकल्प भी लिया। हम पूरे देश में 'संगठन सृजन अभियान' चला रहे हैं।

हल्द्वानी में शुद्धिकरण का हुआ जिक्र

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेणुगोपाल ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई शुद्धिकरण की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक के बाद हल्द्वानी में BJP के लोगों ने जो किया, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और निंदनीय है। मुझे नहीं पता कि इसके लिए यह शब्द काफी है या नहीं। मुझे BJP की सोच समझ नहीं आती। देश के इतने वरिष्ठ नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ ऐसा बर्ताव होना चाहिए? प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। यह साफ तौर पर RSS की ऊंची जाति वाली मानसिकता है। इसलिए CWC ने इसकी कड़ी निंदा की है और हम इस हरकत के लिए भारत के प्रधानमंत्री से सीधे माफी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ही यह रास्ता दिखाया था।

'वंदे मातरम' के सिर्फ दो छंद गाएगी कांग्रेस

राष्ट्र गीत वंदे मातरम के मुद्दे पर वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा स्टैंड बहुत क्लियर है। 1937 में, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल, उस समय के टॉप लीडरशिप, उन्होंने जो भी फैसले लिए, हम उन फैसलों को मानेंगे। हम इस बारे में बहुत क्लियर हैं, कि हमारे कांग्रेस पार्टी के वर्कर वही करेंगे। यह हमारा फैसला है। अब से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्र गीत के केवल दो छंद गाए जाएंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स