AAP के पूर्व नेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हरविंदर सिंह फूलका BJP में शामिल

BJP में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, "मैं पिछले 40 सालों से 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूँ और तब से ही BJP ने मेरा साथ दिया है। मैंने उनके साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है। मैंने BJP के लिए बहुत सारा कानूनी काम भी किया है। मैं 2014 से 2017 तक 3 साल AAP के साथ था। लेकिन शुरुआत से ही मेरा BJP के साथ गहरा जुड़ाव रहा है।

AAP के पूर्व नेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हरविंदर सिंह फूलका BJP में शामिल

हरविंदर सिंह फूलका ने हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में की BJP की सदस्यता ग्रहण।

Share:

Highlights

  • पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हरविंदर सिंह फूलका BJP में शामिल हुए।
  • 1984 दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में फूलका की अहम भूमिका रही है।
  • BJP में शामिल होने के बाद फूलका ने पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।

पंजाब की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीनियर एडवोकेट और पूर्व में आम आदमी पार्टी (AAP) से विधायक और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हरविंदर सिंह फूलका आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। फूलका केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, BJP-पंजाब के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ और BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। हरदीप सिंह पुरी ने फूलका को BJP की सदस्यता पर्ची देकर उनका पार्टी में स्वागत किया। हरविंदर सिंह फूलका एक बड़ा ही जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में पीड़ितों को न्याय दिलाने और कई दोषियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

BJP में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, "मैं पिछले 40 सालों से 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूँ और तब से ही BJP ने मेरा साथ दिया है। मैंने उनके साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है। मैंने BJP के लिए बहुत सारा कानूनी काम भी किया है। मैं 2014 से 2017 तक 3 साल AAP के साथ था। लेकिन शुरुआत से ही मेरा BJP के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। पंजाब में हालात सच में बहुत खराब हैं, जबरन वसूली के कॉल आ रहे हैं, वहाँ कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, नशे की समस्या है और पंजाब की जमीन 13-14 सालों में बंजर होने वाली है। लेकिन सरकार को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। इसलिए, मैं पंजाब के लिए राजनीति में वापस आ रहा हूँ। वापस आने के लिए BJP से बेहतर कोई पार्टी नहीं थी।"

इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मुझे अपने मित्र, एक प्रमुख सिख हस्ती, कानून के जानकार और पंजाब के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, सरदार एच. एस. फूलका जी का दुनिया के सबसे बड़े पॉलिटिकल मूवमेंट, BJP परिवार में स्वागत करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। फूलका जी के साथ मेरा जुड़ाव कई दशकों पुराना है और मैंने स्वयं देखा है कि उन्होंने 1984 में सिखों के विरुद्ध हुए भीषण अत्याचारों के दोषियों के खिलाफ मुकदमों को कितनी लगन और समर्पण के साथ लड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स