23वें कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ भव्य आगाज, भारत 8 खेलों में अपना दम-खम दिखाने को तैयार

इससे पहले, भारत ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 61 मेडल जीते थे, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

23वें कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ भव्य आगाज, भारत 8 खेलों में अपना दम-खम दिखाने को तैयार

भारत की ओर से मीराबाई चानू ओपनिंग सेरेमनी में ध्वज वाहक थी और लवलीना बोरगोहेन मशाल वाहक थी।

Share:

Highlights

  • भारतीय दल की अगुवाई वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने की है।
  • बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है।
  • भारत के खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और जादुमणि सिंह समेत 120 से अधिक खिलाड़ी भी शामिल है।

यूनाइटेड किंगडम (UK) में 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हो गए हैं। ये गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। इस इवेंट की शुर्रूआत कल एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई। इन गेम्स में कॉमनवेल्थ की 74 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत भी उनमें से एक है। कल, 120 से ज्यादा सदस्यों वाले भारतीय दल की अगुवाई वेटलिफ्टर व 2020 टोक्यो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडलिस्ट साइखोम मीराबाई चानू और बॉक्सर व 2020 टोक्यो ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने की। रिपोर्ट्स की मानें तो, मीराबाई चानू भारत की ओर से ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग-बेयरर या ध्वज वाहक थी और लवलीना बोरगोहेन बैटन-बेयरर या मशाल वाहक थी।

इस दौरान UK के किंग चार्ल्स, क्वीन कैमिला, ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर एंडी बर्नहैम और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के प्रेसिडेंट डोनाल्ड रूकारे भी वहां उपस्थित थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर एक पोस्ट में लिखा, "ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत के साथ ही, मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का हुनर ​​और लगन हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करते हैं।" इसके साथ उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की। 

जानकारी के अनुसार, भारत के सक्षम एथलीट एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, बॉल्स और स्विमिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं, भारत के पैरा-एथलीट पैरा-एथलेटिक्स, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-स्विमिंग और पैरा-ट्रैक साइक्लिंग में भाग लेंगे। भारत के खिलाड़ियों में मीराबाई और लवलीना के अतिरिक्त नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, मुरली श्रीशंकर, सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर, साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, जैस्मिन घांघस, जादुमणि सिंह, रीना रमेशचंद्र गुप्ता, इरेंगबाम रितु चानू, मिनाक्षी हरिचंद्र जाधव, लक्ष्मी रायन्नवर, पारूल चौधरी, पूजा सिंह, मनप्रीत कौर, सीमा कालीरामना, अनिमेश कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह और यश वीर सिंह समेत कुछ अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारत के लिए एक अच्छी खबर पहले ही आ चुकी है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए मेडल पक्का कर लिया है। उन्हें क्वार्टर-फाइनल में 'बाय' (bye) मिला। अब वह 31 जुलाई को सीधे सेमी-फाइनल में तुवालु की तारोना ताफाकी के खिलाफ मुकाबला करेंगी। इससे पहले, भारत ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 61 मेडल जीते थे, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे।

रिलेटेड टॉपिक्स