भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा ? X बायो बदलने के बाद अटकलों का बाजार हुआ गर्म

बता दें कि शहजाद 2017 में BJP में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। पूनावाला ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर हुए मतभेदों के चलते कांग्रेस छोड़ दी थी। पिछले कुछ सालों में, उन्होंने टीवी और सोशल मीडिया के जरिए अक्सर, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जैसे उसके नेताओं पर निशाना साधा है। शहजाद प्रधानमंत्री मोदी का खुलकर समर्थन भी करते रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा ? X बायो बदलने के बाद अटकलों का बाजार हुआ गर्म

शहजाद की पार्टी छोड़ने की खबरें आने के बाद, विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है।

Share:

Highlights

  • शहजाद के X बायो से स्पोक्सपर्सन हटाए जाने के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई है।
  • शहजाद ने 2017 में भाजपा का दामन थामा उससे पहले वह कांग्रेस में थे।
  • शहजाद टीवी और सोशल मीडिया पर पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, पार्टी या खुद शहजाद की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उनके X बायो से "नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP" का डेसिग्नेशन हटाने के बाद ये अटकलें और तेज हो गईं हैं। 

शहजाद ने X पर अपने अपडेटेड बायो का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा: "रिलीजन: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय। लेखक: GST की यात्रा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइफलॉन्ग फॉलोअर।" उनके पार्टी छोड़ने के निर्णय की खबरें आने के बाद, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। 

बहुत से लोग इस कदम से उदास हैं और उनसे पार्टी न छोड़ने का आग्रह कर रहे हैं। फिलहाल, केवल यही जानकारी उपलब्ध है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। बता दें कि शहजाद 2017 में BJP में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। पूनावाला ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर हुए मतभेदों के चलते कांग्रेस छोड़ दी थी। 

BJP के प्रवक्ता के तौर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और टीवी तथा सोशल मीडिया पर एक जाना-माना चेहरा बन गए। शहजाद टीवी डिबेट्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और अपनी बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ सालों में, उन्होंने टीवी और सोशल मीडिया के जरिए अक्सर, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जैसे उसके नेताओं पर निशाना साधा है। शहजाद प्रधानमंत्री मोदी का खुलकर समर्थन भी करते रहे हैं।

इस खबर के सामने आने से कुछ समय पहले, शहजाद ने X पर कुछ वीडियो रीपोस्ट किए, जिनमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था कि वे सक्रिय राजनीति से हटने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं लगभग 18-19 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हूँ। मैंने बहुत कम उम्र में शुरूआत की थी और मुझे लगता कि जहां मुझे पहुंचना था, वहां मै पहुंच चुका हूँ।"

पूनावाला ने बताया कि उन्होंने शुरू में 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार कार्यकाल हासिल करने के बाद राजनीति छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, उन्होंने दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत अहम विधानसभा चुनावों में BJP की मदद करने के लिए सक्रिय बने रहने का निर्णय किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स