जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सहित चार लोगों की मौत

इस हादसे पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में उनकी साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडे सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सहित चार लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुरू की जांच।

Share:

Highlights

  • यह घटना जमशेदपुर के दोमुहानी में मरीन ड्राइव के पास नेशनल हाईवे पर हुई।
  • तृषा सिंह दूसरे पीड़ितों के साथ जमशेदपुर जा रही थीं, तभी उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
  • अन्य तीन मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, वंशिका खंडेलवाल एवं नमन गुप्ता के तौर पर की गई है।

झारखंड के जमशेदपुर से एक दुःखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना जमशेदपुर के दोमुहानी में मरीन ड्राइव के पास नेशनल हाईवे पर हुई। तृषा सिंह, अन्य पीड़ितों के साथ जमशेदपुर जा रही थीं, तभी उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अन्य तीन मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, वंशिका खंडेलवाल एवं नमन गुप्ता के तौर पर की गई है।

इस हादसे पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में उनकी साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडे सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस कठिन घड़ी में उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडे और शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त कीं। साथ ही, उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी गहरा शोक जताते हुए लिखा कि सड़क दुर्घटना में दीपिका पांडे की बेटी तृषा के निधन की खबर से उन्हें जो पीड़ा हुई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पीड़ित परिवार को इस भारी दुःख को सहने की शक्ति दें।

इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता सीता सोरेन ने इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने लिखा कि जमशेदपुर सड़क दुर्घटना में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का असामयिक निधन बेहद दुखद है। इस असीम पीड़ा की घड़ी में उन्होंने अपनी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडे और उनके पूरे परिवार के साथ व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

रिलेटेड टॉपिक्स