बेंगलुरु में INDIA गठबंधन ने SIR के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा ने बस किराया बढ़ोतरी पर किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य में बस किराया बढ़ाए जाने के विरोध में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा बस स्टेशन (मैजेस्टिक) पर आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। BJP विधायक एस. रघु ने कहा कि दूध, दही, मक्खन और घी जैसी सभी जरूरी चीजें महंगी हो गई हैं और कल ही बस का किराया भी बढ़ा दिया गया।

बेंगलुरु में INDIA गठबंधन ने SIR के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा ने बस किराया बढ़ोतरी पर किया प्रदर्शन

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा कई अन्य दल भी शामिल हुए।

Share:

Highlights

  • मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी INDIA गठबंधन के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
  • CEC ज्ञानेश कुमार का मास्क लगाए एक प्रदर्शनकारी को प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तार किया गया।
  • बी. के. हरिप्रसाद का कहना है की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

कर्नाटक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित इस राज्य-स्तरीय प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा CPI, CPI(M), CPI-ML (लिबरेशन), समाजवादी पार्टी (SP) और अभिनेता प्रकाश राज सहित कई दल व संगठन शामिल हुए। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष बी. के. हरिप्रसाद मौजूद रहे।

बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि INDIA गठबंधन, ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहा है। यह 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हुई उस रैली का ही अगला चरण है, जिसमें मेरे नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और INDIA गठबंधन के सभी नेता, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को रद्द करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए थे। इसी क्रम में, आज INDIA गठबंधन के सभी सदस्य फ्रीडम पार्क में जुटे हैं और हम अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। हमारे गठबंधन के सभी सदस्य यहाँ मौजूद हैं।

जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आज, हमारे सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी सभी जिला मुख्यालयों में रैलियां और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, और कल से यह प्रदर्शन तालुका और ब्लॉक स्तर तक पहुँच जाएगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। इस प्रदर्शन के दौरान, एक प्रदर्शनकारी CEC ज्ञानेश कुमार का मास्क पहनकर शामिल हुआ, जिसे प्रतीकात्मक रूप से हथकड़ी लगाकर ले जाया गया। 

दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य में बस किराया बढ़ाए जाने के विरोध में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा बस स्टेशन (मैजेस्टिक) पर आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। BJP विधायक एस. रघु ने कहा कि दूध, दही, मक्खन और घी जैसी सभी जरूरी चीजें महंगी हो गई हैं और कल ही बस का किराया भी बढ़ा दिया गया।

BMTC हो या KSRTC, किराया लगभग 32% से 45% तक बढ़ा दिया गया है। आम जनता परेशान है। हम बेंगलुरु से सरकार को 67% से ज्यादा टैक्स देते हैं। अब सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। पिछले 3.5 सालों में दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बर्बाद हो गए हैं, मानो वे कूड़ेदान में चले गए हों। कोई जवाबदेही नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। अब जनता सब समझ चुकी है और इस सरकार को कोस रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स