भारत ने बॉक्सिंग में जीते 2 गोल्ड, प्रीति और जैस्मीन ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को दी मात

गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए बॉक्सर प्रीति पवार ने कहा, मैं बहुत खुश हूँ। मैंने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है और यह तो बस शुरूआत है। आने वाले कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी एथलीट अपना बेस्ट देंगे और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं। असल में, मुझे लगता है कि पूरा देश खुश है। हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ।

भारत ने बॉक्सिंग में जीते 2 गोल्ड, प्रीति और जैस्मीन ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को दी मात

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे भारतीय मुक्केबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

Share:

Highlights

  • 54kg कैटेगरी में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट एस. डेलगाडो को 5-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।
  • 57kg कैटेगरी में जैस्मिन लंबोरिया ने भी उत्तरी आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
  • ट्रिपल जंप में भी भारत के प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर मेडल और सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

ग्लासगो में चल रहे 32वें कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में भारत के लिए बॉक्सिंग रिंग से सुनहरी खबर आई है। महिलाओं की 54kg कैटेगरी में भारत की प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट एस. डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, भारतीय बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने भी महिलाओं की 57kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। जैस्मिन ने भी उत्तरी आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारत के लिए ट्रिपल जंप में भी खुशखबरी सामने आई है। भारत के प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर और सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। प्रवीण ने 16.58 मीटर की बेस्ट जंप के साथ रजत पदक और सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर की बेस्ट जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए बॉक्सर प्रीति पवार ने कहा, मैं बहुत खुश हूँ। मैंने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है और यह तो बस शुरूआत है। आने वाले कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी एथलीट अपना बेस्ट देंगे और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं। असल में, मुझे लगता है कि पूरा देश खुश है। हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, BFI और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का। आपके सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं यह मेडल पूरे देश को समर्पित करती हूँ, क्योंकि यह सभी के सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है।

सभी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्रियों से बधाई भी मिल रही है। प्रीति को बधाई देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा, "ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 54 किग्रा बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रीति पंवार को बहुत-बहुत बधाई। उनका संयम, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन कौशल एक आत्मविश्वास से भरे, मजबूत और आगे बढ़ते भारत की भावना को दर्शाता है। उनकी यह शानदार उपलब्धि देश भर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करे। आने वाले समय में उनकी लगातार सफलता की कामना करते हैं।"

वहीं जैस्मिन के बार में उन्होंने लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए एक और शानदार जीत! CWG 2026 में महिलाओं के 57kg बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर जैस्मीन लैंबोरिया को बहुत-बहुत बधाई। उनके निडर प्रदर्शन, अटूट संकल्प और चैंपियन वाली भावना ने देश का मान बढ़ाया है। वे आगे भी नई ऊंचाइयां हासिल करती रहें और पूरे भारत में अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित करती रहें।"

अंत में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु के बारे में उन्होंने लिखा, "भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरूषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में यादगार 'डबल पोडियम फिनिश' हासिल की है! सिल्वर मेडल जीतने पर प्रवीण चित्रवेल और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सेल्वा प्रभु को बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती उत्कृष्टता को दिखाया है और देश भर के अनगिनत युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करेगा। दोनों चैंपियंस को आने वाले वर्षों में और भी सफलता और शानदार उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं।"

ताजा घटनाक्रम में, पुरूषों के 55kg भार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज जदुमणि सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वे ऑस्ट्रेलिया के जे. डिक्सन से फाइनल मुकाबला हार गए।​ वहीं पुरूषों के शॉट पुट (F57) में भारत के सोमन राणा​ ने गोल्ड और शुभम जुयाल​ ने भी सिल्वर मेडल हासिल किया है

रिलेटेड टॉपिक्स