23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने 190 किलोग्राम वजन उठाकर रचा नया कीर्तिमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर मीराबाई और ऋषिकांत को बधाई भी दी। मीराबाई के लिए उन्होंने लिखा, "भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक और शानदार अध्याय! प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर अपना हुनर ​​दिखाया। उन्होंने 48 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और कुल मिलाकर चौथा CWG मेडल अपने नाम करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई! भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने 190 किलोग्राम वजन उठाकर रचा नया कीर्तिमान

भारत की स्टार वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू ने देश को CWG में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है।

Share:

Highlights

  • 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में साइखोम मीराबाई चानू ने 190 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता।
  • 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत सिंह चानमबम ने 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।
  • 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में मुथुपांडी राजा ने 286 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।

26 जुलाई, रविवार का दिन भारत के लिए कई सौगातें लेकर आया। यूनाइटेड किंगडम (UK) के ग्लासगो में चल रहे 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में कल भारत ने एक गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। भारत की स्टार वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू ने देश को इन खेलों में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। महिलाओं के 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। मूलतः मणिपुर की 31 वर्षीय मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 190 किलोग्राम के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा नाइजीरिया की रूथ न्योंग ने सिल्वर मेडल एवं मलेशिया की आइरीन जेन हेनरी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

मणिपुर के ही ऋषिकांत सिंह चानमबम ने पुरूषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल किया। 28 वर्षीय ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 264 किलोग्राम के साथ सिल्वर मेडल जीता। मलेशिया के मोहम्मद अनिक बिन कसदान ने कुल 273 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड एवं केन्या के जोशुआ अमूंगा एम्बोया ने 260 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पुरूषों के ही 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में, मुथुपांडी राजा ने पुरुषों के 65 किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में एक और मेडल जोड़ा। इस भारतीय वेटलिफ्टर ने कुल 286 किलोग्राम (स्नैच में 126 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 160 किलोग्राम) का भार उठाया। 

मलेशिया के अजनील बिदिन ने कुल 299 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड एवं पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किलोग्राम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर मीराबाई और ऋषिकांत को बधाई भी दी। मीराबाई के लिए उन्होंने लिखा, "भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक और शानदार अध्याय! प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर अपना हुनर ​​दिखाया। उन्होंने 48 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और कुल मिलाकर चौथा CWG मेडल अपने नाम करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई! भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

ऋषिकांत को भी बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय लिफ्टर ऋषिकंत सिंह चानमबम को सिल्वर मेडल जीतने और अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करने पर बहुत गर्व है। उनके दृढ़ संकल्प और शानदार प्रदर्शन ने देश को बहुत खुशी दी है। वे आगे भी नई ऊंचाइयां हासिल करते रहें और कई युवा एथलीटों को प्रेरित करें। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं!" भारत ने अब तक कुल चार मेडल जीते हैं, जिनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।​

रिलेटेड टॉपिक्स