राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का तंज, सुर्खियों में बने रहने के लिए कैमरा केंद्रित ड्रामा

जेपी नड्डा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी बच्चों और छात्रों का भविष्य भी बर्बाद करने पर आमादा है। राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि जनता ने उनके 'हिट-एंड-रन' रवैये और राजनीतिक पाखंड को अच्छी तरह पहचान लिया है। वे चाहे कितना भी ड्रामा कर लें, कांग्रेस अपने पापों से बच नहीं सकती और न ही जवाबदेही से भाग सकती है। लोग जवाब मांग रहे हैं और उन्हें जवाब देना ही होगा।

राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का तंज, सुर्खियों में बने रहने के लिए कैमरा केंद्रित ड्रामा

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम के मुद्दे पर देश में चारों ओर से घिर चुकी है।

Share:

Highlights

  • जेपी नड्डा ने कहा की राहुल गांधी का धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही न्याय के लिए है।
  • जेपी नड्डा ने कहा की राहुल गांधी ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह नया ड्रामा रचा है।
  • दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरना देने पर पलटवार किया है। आज राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पूरा देश एक बार फिर उस सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति को देख रहा है, जिसका प्रदर्शन आज राहुल गांधी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर किया। राहुल गांधी का आज का धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही न्याय के लिए है। यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा और राहुल गांधी की फुटेज खाने की भूख है।

पूरा देश जानता है कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई की घटना का संज्ञान ले लिया है और एक पूर्व जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। जब देश की सर्वोच्च अदालत इस मामले की जांच कर रही है, तो राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के बाहर कैमरों के सामने बैठकर क्या साबित करना चाहते हैं? क्या विपक्ष के नेता को देश की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है? सच तो यह है कि राहुल गांधी यह 'कैमरा-केंद्रित' ड्रामा सिर्फ खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए कर रहे हैं।

अगर हम इस पूरे ड्रामे के समय पर गौर करें, तो हमें ध्यान में आएगा कि कांग्रेस पार्टी को इस समय 'वंदे मातरम' के मुद्दे पर पूरे देश में चारों ओर से घिर चुकी है। जनता कांग्रेस से राष्ट्रीय गीत के अपमान को लेकर जवाब मांग रही है। कांग्रेस के एक बड़े नेता को तिरंगे के आकार का केक काटते हुए देखा गया था। अपने इस राष्ट्र-विरोधी चेहरे को छिपाने और भारी शर्मिंदगी से ध्यान हटाने के लिए, राहुल गांधी ने जल्दबाजी में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह नया ड्रामा रचा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी बच्चों और छात्रों का भविष्य भी बर्बाद करने पर आमादा है। राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि जनता ने उनके 'हिट-एंड-रन' रवैये और राजनीतिक पाखंड को अच्छी तरह पहचान लिया है। वे चाहे कितना भी ड्रामा कर लें, कांग्रेस अपने पापों से बच नहीं सकती और न ही जवाबदेही से भाग सकती है। लोग जवाब मांग रहे हैं और उन्हें जवाब देना ही होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन मामले में FIR दर्ज कर ली है। ये FIR अज्ञात लोगों के नाम पर दर्ज की गई है

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular