क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी करोड़ों के मालिक है एमएस धोनी

इंडियन क्रिकेट के बेताज बादशाह महेंद्र सिंह धोनी आज 44 साल के हो गए है, महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड के रांची से अपना सफर शुरू किया और आज वह 1000 करोड़ से भी सालाना कमाई के मालिक है, MS धोनी को कारों और बाइक्स का भी शौक है।

क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी करोड़ों के मालिक है एमएस धोनी

44 साल के महेंद्र सिंह धोनी की है 1000 करोड़ की सालाना कमाई

Share:

Highlights

  • 44 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी।
  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा बिजनेसमैन भी है।
  • कार और बाइक्स के शौक़ीन है महेंद्र सिंह धोनी।

इंडियन क्रिकेट के सबसे फेमस खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह आज यानी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है, हर जगह कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महान क्रिकेटर ने न केवं मैदान पर बेहद ही शानदार प्रदर्शन से देश भर का नाम रोशन कर दिया, बल्कि बिज़नेस की दुनिया में भी वह किसी से पीछे नहीं है, जी हां MS धोनी ने बिज़नेस वर्ल्ड में भी हंगामा मचा दिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब देश के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हो चुके है, वहीं उनकी कुल संपति के बारें में बात की जाए तो  ये आंकड़ा दिन वा दिन ऊंचाई को छू रहा है।  

44 वर्ष के हुए MS DHONI :

महेंद्र सिंह धोनी का सफर रांची के एक साधारण परिवार में ही शुरू हुआ था, जहां उन्होंने अपनी मेहनत एवं जूनून से क्रिकेट की दुनिया में अपना खास स्थान बनाया था, वर्ष 2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के पश्चात दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, उन्होंने भारत को वर्ष 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, वर्ष 2011 का ODI वर्ल्ड कप एवं  2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दिलवाई, इतना ही नहीं उनकी कप्तानी एवं शांत स्वाभाव ने उन्हें हर किसी को अपना पसंदीदा बनाया। इसी के साथ साथ IPL में CSK के साथ 5 खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर हो चुका है, इतना ही नहीं आर्थिक रूप से भी मजबूत आधार प्रदान किया।

1 हजार करोड़ से ज्यादा की है नेटवर्थ :

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के पश्चात महेंद्र सिंह धोनी की इनकम में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई, खबरों की माने तो  उनकी कुल नेटवर्थ 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 1000 हजार करोड़ रुपए से अधिक की है, इतना ही नहीं उनके  रिटायरमेंट के पश्चात उनकी कमाई का अहम स्रोत IPL भी है। IPL के 18वें  सीजन में हिस्सा लेने के पश्चात उनकी आईपीएल से कमाई 204.4 करोड़ रुपए हुई, खबरों का कहना है कि इसी के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू में किसी भी तरह से कोई कमी देखने के लिए नहीं मिली। कुछ रिपोर्ट्स का कहना ये भी है कि वर्ष 2025 तक MS धोनी की ब्रांड वैल्यू 803 करोड़ रूपए (लगभग 95।6 मिलियन डॉलर) होने का अनुमान है।

क्रिकेट के साथ-साथ बिज़नेस भी करते है धोनी :

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने चतुर दिमाग का उपयोग वेंचर्स में भी लगाया हुआ है, महेंद्र सिंह धोनी स्पोर्ट्स, फैशन, मनोरंजन और रियल एस्टेट भी मौजूद है, उनकी कंपनी 'रांची रेज' हॉकी टीम एवं 'धोनी स्पोर्ट्स' जैसे प्रोजेक्ट्स ने उन्हें एक नई पहचान दिलवा दी है, इसके साथ साथ वह कई ब्रांड्स के ब्रांड एम्बेसडर भी है, जिनकी वजह से उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है,इतना ही नहीं उनकी सालाना कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से करोड़ों में बताई जा रही है।

कुछ रिपोर्ट्स का कहना ये भी है रांची में आलिशान फॉर्महॉउस, दुबई एवं मुम्बई में संपत्ति एवं कई कीमती और महंगी कारों का कलेक्शन भी शामिल है, इतना ही नहीं MS धोनी को कारों के साथ साथ बाइक्स का भी बेहद शौक है, उनके पास हम्मर एच2,फेरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, मर्सिडीज बेंज जीएलई और रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो  ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एम, जीएमसी सिएरा, जैसी कारें हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स