राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ममूटी और कार्तिक आर्यन को मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 72 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब यह समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। एकता नगर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए मशहूर है, जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 182 मीटर (597 फीट) ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था। पहला राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 1954 में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था, जहाँ कई बार यह कार्यक्रम हो चुका है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ममूटी और कार्तिक आर्यन को मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

यामी को आर्टिकल 370, कार्तिक को चंदू चैंपियन और ममूटी को ब्रमायुगम के लिए पुरस्कार मिलने वाला है।

Share:

Highlights

  • रणदीप हुड्डा को स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिलेगा।
  • स्त्री 2 के गाने आज की रात को बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाला है।
  • तमिल फिल्म अमरन के लिए राजकुमार पेरियासामी को बेस्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा।

भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 72 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब यह समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। एकता नगर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए मशहूर है, जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 182 मीटर (597 फीट) ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था। पहला राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 1954 में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था, जहाँ कई बार यह कार्यक्रम हो चुका है।

पुरस्कारों की बात करें तो, 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलने जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है, जबकि इसकी कहानी आदित्य धर (धुरंधर के निर्देशक), अर्जुन धवन, मोनल ठकार और स्वयं जांभले ने मिलकर लिखी है। इसके अलावा, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम धर को भी उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। भंगार को सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म और राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री चुना गया है। मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार मिलेगा। ममूटी को 'ब्रमायुगम' (Bramayugam) में बेहतरीन अभिनय के लिए यह सम्मान मिला है, जबकि आर्यन को 'चंदू चैंपियन' वाली भूमिका के लिए चुना गया है। 

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अभिनेता-निर्देशक रणदीप हुड्डा को उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर' का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, तमिल फिल्म 'अमरन' के लिए राजकुमार पेरियासामी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (बेस्ट डायरेक्शन) का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, मनोरंजन से भरपूर सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार 'कल्कि 2898 AD' को मिला। अन्य प्रमुख पुरस्कारों में स्वरगंधर्व सुधीर फड़के को बेस्ट स्क्रीनप्ले (अडैप्टेड), 'पुष्पा 2: द रूल' को बेस्ट स्क्रीनप्ले (ओरिजिनल), 'लकी भास्कर' को बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग) और फिल्म 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' को बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाला है। 

संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सचना नामिदास व रूपाश्री वरकाडी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभय जोधपुरकर को मराठी फिल्म घरत गणपति के गाने 'नवसाची गौरी माझी' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर और वायकोम विजयलक्ष्मी को अंगु वाना कोनिलु (Angu Vaana Konilu) के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा राजकुमार राव की श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म एवं मु. पो. बोम्बिलवाड़ी को बेस्ट मराठी फीचर फिल्म चुना गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स