भाजपा द्वारा नए प्रभारियों की घोषणा, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक की जिम्मेदारी

देश की राजधानी दिल्ली का जिम्मा पूर्व राज्यसभा सांसद एवं ICCR के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को सौंपा गया है, जहाँ लद्दाख भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। दक्षिण भारत की बात करें तो, कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. के. वेंकटेश्वरलू को सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि केरल की जिम्मेदारी एम. नागराजा और एम. वेंकटेशन को दी गई है।

भाजपा द्वारा नए प्रभारियों की घोषणा, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक की जिम्मेदारी

इस साल स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी, दोनों को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।

Share:

Highlights

  • त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश की कमान, रेखा वर्मा सह-प्रभारी।
  • खरगोन से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल झारखंड के प्रभारी नियुक्त, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी।
  • विनोद तावड़े यूपी के प्रभारी नियुक्त, जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह-प्रभारी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़े फेरबदल के तहत कई राज्यों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी आलाकमान ने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताते हुए उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया है, जहाँ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

वहीं, उत्तराखंड की कमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव को सौंपी गई है और उनके साथ अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, गोवा में पार्टी ने डॉ. भारती प्रवीण पवार को प्रभारी और अनिल एंटनी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

इसी कड़ी में गुजरात का प्रभार राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुग को मिला है, जिनकी मदद सह-प्रभारी के तौर पर अजय महावर और गोमती साई करेंगी। पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और वीरेंद्र सचदेवा व डॉ. अलका गुर्जर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि मणिपुर की जिम्मेदारी डॉ. राजदीप रॉय संभालेंगे।

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश का जिम्मा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब को दिया गया है, जहाँ रेखा वर्मा सह-प्रभारी होंगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे।

नियुक्तियों की इसी श्रृंखला में त्रिपुरा की कमान राष्ट्रीय मंत्री मृगांका देव बर्मन को सौंपी गई है। वहीं, सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तेलंगाना का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जहाँ अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी के रूप में उनका हाथ बटाएंगे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव उत्तराखंड के अलावा तमिलनाडु का प्रभार भी संभालेंगे, जहाँ निर्मल कुमार सुराणा और डी.के. अरुणा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान की जिम्मेदारी संजय भाटिया को दी गई है, जिनकी टीम में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे। दार्जीलिंग से लोकसभा सांसद राजू बिस्ता को सिक्किम का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पुडुचेरी का जिम्मा BJP केरलम के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय मंत्री के. सुरेंद्रन को मिला है।

ओडिशा का जिम्मा BJP आंध्र प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को दिया गया है और सह-प्रभारी डॉ. स्वदेश सिंह को बनाया गया है। गोवा के सह-प्रभारी होने के साथ अनिल एंटनी नागालैंड के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। मिजोरम का प्रभार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड को दिया गया है।

वहीं असम से राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ को मेघालय का प्रभार दिया गया है, जहाँ असम विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. नुमल मोमिन को सह-प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से सांसद बैजयंत पांडा को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। BJP गोवा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े, अमित मालवीय और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली का जिम्मा पूर्व राज्यसभा सांसद एवं ICCR के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को सौंपा गया है, जहाँ BJP लद्दाख के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

एक और बेहद महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि डॉ. भोला सिंह यहाँ सह-प्रभारी होंगे। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा को दी गई है और दर्शना सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पंजाब के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया जम्मू-कश्मीर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे, जहाँ रीना कश्यप सह-प्रभारी होंगी। वहीं, मध्य प्रदेश की खरगोन सीट से सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है, जिनकी मदद सह-प्रभारी के तौर पर सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह करेंगे।

कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. के. वेंकटेश्वरलू को सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि केरलम की जिम्मेदारी एम. नागराजा और एम. वेंकटेशन को दी गई है। लद्दाख की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को सौंपी गई है।​

अंडमान एवं निकोबार का प्रभार जय प्रकाश को और अरुणाचल प्रदेश की कमान डॉ. देवेश कुमार को सौंपी गई है। दक्षिण भारत के मोर्चे पर, आंध्र प्रदेश का प्रभार डॉ. अरविंद भदौरिया संभालेंगे, जहाँ वनथी श्रीनिवासन सह-प्रभारी की भूमिका में होंगी। पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य असम की जिम्मेदारी मंगल पांडे को दी गई है, जिनकी मदद सह-प्रभारी के तौर पर नागालैंड से राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक और मनोज टिग्गा करेंगे। 

बिहार का प्रभारी हरीश द्विवेदी को नियुक्त किया गया है, जबकि रोहन गुप्ता और संगीता यादव को यहाँ सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, चंडीगढ़ का प्रभार महेंद्र पांडे को मिला है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है, जहाँ सिद्धार्थ शंभू सह-प्रभारी बनाए गए हैं। अंत में, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का प्रभार वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को सौंपा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स