महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन, शिप्रा तट पर बना 33 लाख दीपों का रिकॉर्ड

दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाल की इस पवित्र भूमि पर आकर हमने देश और सभी देशवासियों की सुख-शांति के लिए भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मध्य प्रदेश आने के बाद हर कोई महाकाल की नगरी से आशीर्वाद जरूर लेता है। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुझे भी महाकाल के दर्शन करने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन, शिप्रा तट पर बना 33 लाख दीपों का रिकॉर्ड

नितिन नबीन महाकाल दर्शन के दौरान पूरे भक्ति भाव में नजर आए।

Share:

Highlights

  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा नदी के किनारे आतिशबाजी हुई और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा परिसर में भी आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए गए।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया और उनका आशीर्वाद लिया। इसकी एक रील X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पावन भस्म आरती में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की।"

अध्यक्ष बनने के बाद नबीन का पहला महाकाल दर्शन

दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाल की इस पवित्र भूमि पर आकर हमने देश और सभी देशवासियों की सुख-शांति के लिए भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मध्य प्रदेश आने के बाद हर कोई महाकाल की नगरी से आशीर्वाद जरूर लेता है। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुझे भी महाकाल के दर्शन करने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

रामघाट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने शिप्रा नदी के किनारे मशहूर रामघाट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। नबीन रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल हुए। इस दौरान नदी किनारे भव्य आतिशबाजी हुई और एक शानदार लाइट एंड साउंड शो का आयोजन भी किया गया।

उज्जैन का विश्व रिकॉर्ड और इंदौर का दीपोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर एक रील साझा करते हुए बताया कि शिप्रा के किनारे और श्री महाकाल महालोक में 33 लाख 27 हजार आशीर्वाद के दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करके विश्व रिकॉर्ड बनाया गया, जिससे बाबा महाकाल की पावन नगरी दिव्य और अलौकिक आभा से जगमगा उठी। इसी कड़ी में इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में भी आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अवसर पर राजवाड़े को सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमग किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular