Nvidia CEO जेनसन हुआंग विवादों में घिरे, चीनी महिला से कथित रिश्ते को लेकर मचा बवाल

इस विवाद का असर एनवीडिया के शेयरों पर भी देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 4.27 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि 10 नवंबर को इनमें करीब 5.47 प्रतिशत की और कमी दर्ज की गई। इस तरह दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर लगभग 9.5 प्रतिशत नीचे आ गए।

Nvidia CEO जेनसन हुआंग विवादों में घिरे, चीनी महिला से कथित रिश्ते को लेकर मचा बवाल

जेनसन हुआंग एनवीडिया के सह-संस्थापक और CEO है, जो दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है।

Share:

Highlights

  • जेनसन हुआंग का नाम मेगास्पीड कंपनी की अधिकारी एलिस हुआंग के साथ जोड़ा जा रहा है।
  • जेनसन हुआंग ने पत्नी और परिवार से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की है।
  • एनवीडिया के बोर्ड ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में स्वतंत्र जांच शुरू की है।

अमेरिकी टेक दिग्गज एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। यह विवाद उनके एक चीनी महिला के साथ कथित संबंधों और उस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले ने अमेरिकी टेक जगत, राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हलकों में हलचल मचा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनसन हुआंग का नाम मेगास्पीड कंपनी की अधिकारी एलिस हुआंग के साथ जोड़ा जा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस चीन के लिए जासूसी गतिविधियों में शामिल थीं।

एनवीडिया कर्मचारियों को भेजे गए अपने ईमेल में उन्होंने लिखा कि वे अपने परिवार और सभी कर्मचारियों से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है और उनकी हरकतों से उनकी पत्नी तथा बच्चों को बहुत दुख पहुँचा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो किया है, उसके लिए कोई बहाना नहीं हो सकता और उन्हें इसका गहरा अफसोस है।

उनके अनुसार, उनके पूरे जीवन में उनके परिवार ने उन्हें बहुत प्यार और समर्थन दिया है, इसलिए वे उनकी ईमानदारी और वफादारी के हकदार थे। इसके बजाय, उन्होंने उन्हें निराश किया और उस जिंदगी को नुकसान पहुँचाया जिसे उन्होंने मिलकर बनाया था।

उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने जो किया है और जिस तरह से दूसरों को दुख पहुँचाया है, उसकी पूरी जिम्मेदारी वे लेते हैं और इसके चलते होने वाली किसी भी आलोचना को स्वीकार करते हैं।

अपनी पत्नी और परिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे उनसे प्यार करते हैं और जानते हैं कि माफी मांगने से जो हुआ है, वह बदल नहीं सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका परिवार इस मुश्किल दौर से उबर पाएगा और समय के साथ वे उनका भरोसा फिर से जीत सकेंगे।

एनवीडिया में अपने साथियों, दशकों से साथ काम करने वाले लोगों, बोर्ड, साझेदारों और दुनिया भर के शेयरधारकों से उन्होंने कहा कि वे सभी उनसे बेहतर व्यवहार की उम्मीद रखते हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि एनवीडिया का नेतृत्व करना उनके जीवन का सौभाग्य रहा है और उनकी जिम्मेदारी कंपनी की सेवा करने तथा उनके भरोसे के काबिल बने रहने की थी, जिसे निभाने में वे नाकाम रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी तरह से एनवीडिया के प्रति समर्पित हैं और सबका भरोसा फिर से जीतने के लिए काम करेंगे।

न्यूज रिपोर्टों में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक स्वतंत्र जांच शुरू की है, जिसका वे समर्थन करते हैं और इसमें पूरा सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा कि वे अपने देश और अपनी कंपनी से प्यार करते हैं और एनवीडिया की सुरक्षा करने तथा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें अमेरिकी होने पर गर्व है और वे इसके लिए आभारी हैं।

अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा लिए गए फैसलों के लिए उनका परिवार जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके लिए सिर्फ वे खुद जिम्मेदार हैं, इसलिए कृपया उनके परिवार को प्राइवेसी दी जाए। हालांकि इस पूरे संदेश में कहीं भी एलिस का नाम शामिल नहीं है। हालांकि, इस पूरे ईमेल में उन्होंने एलिस हुआंग का नाम नहीं लिया और न ही कथित संबंधों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी।

इस विवाद का असर एनवीडिया के शेयरों पर भी देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 4.27 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि 10 नवंबर को इनमें करीब 5.47 प्रतिशत की और कमी दर्ज की गई। इस तरह दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर लगभग 9.5 प्रतिशत नीचे आ गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गिरावट के चलते कंपनी के बाजार मूल्य में भी भारी कमी आई। वहीं, जेनसन हुआंग की अनुमानित संपत्ति पर भी इसका असर पड़ा और सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उनकी संपत्ति में करीब 7.4 अरब डॉलर की कमी आने का दावा किया गया।

इस मामले में एक और बड़ा दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस हुआंग और उनके परिवार से जुड़े कारोबारी नेटवर्क के जरिए करीब 7.5 अरब डॉलर के एनवीडिया AI चिप्स चीनी कंपनियों तक पहुंचाए गए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस नेटवर्क के माध्यम से लगभग 2.40 लाख चिप्स चीन भेजे गए, जिनमें H100, H200 और कुछ A100 चिप्स शामिल थे।

रिलेटेड टॉपिक्स