पार्थ पवार बने राज्यसभा सांसद, सुनेत्रा पवार का बारामती सीट से निर्विरोध जीतना लगभग तय

अतीत में पार्थ पवार 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वो मावळ लोकसभा सीट से NCP के उम्मीदवार थे, जहां वे एकजुट शिवसेना के अनुभवी नेता श्रीरंग बारणे द्वारा 2,15,913 वोट्स के बड़े अंतर से पराजित हुए थे। वहीं सुनेत्रा पवार भी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जहां उन्हें अपनी ननंद सुप्रिया सुळे द्वारा 1,58,333 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

पार्थ पवार बने राज्यसभा सांसद, सुनेत्रा पवार का बारामती सीट से निर्विरोध जीतना लगभग तय

शपथ ग्रहण के दौरान पार्थ पवार के साथ सुनेत्रा पवार, प्रफुल्ल पटेल और जे.पी. नड्डा भी मौजूद थे।

Share:

Highlights

  • उपराष्ट्रपति सी. पी राधाकृष्णन ने पार्थ पवार को राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।
  • बारामती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है।
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार 1991 से 2026 तक लगातार बारामती से विधायक रहे थे।

महाराष्ट्र की राजनीति से एक अहम खबर सामने आई है। 9 अप्रैल, गुरूवार का दिन कद्दावर नेता अजित पवार के परिवार लिए बहुत खास साबित हुआ। सर्वप्रथम उनके बेटे पार्थ पवार ने आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले ली है। भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। 

इस दौरान उनकी माता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे, राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा और जयराम रमेश भी मौजूद थे। इससे पहले पार्थ 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। पवार मावळ लोकसभा सीट से NCP के उम्मीदवार थे, जहां वे एकजुट शिवसेना (SS) के अनुभवी नेता श्रीरंग बारणे द्वारा 2,15,913 वोट्स के बड़े अंतर से पराजित हुए थे। पार्थ को 5,04,750 वोट्स, वहीं बारणे को 720,663 वोट्स प्राप्त हुए थे।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के लिए भी आज का दिन एक अच्छी खबर लेकर आया है। अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद वो बारामती विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में निर्विरोध चुनी जा सकती हैं। कांग्रेस ने अजीत पवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपने उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम वापस ले लिया है। खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ से बात की और उनसे बारामती उप-चुनाव से पार्टी के उम्मीदवार को वापस लेने का अनुरोध किया था। इससे पहले, सुप्रिया सुळे और शरद पवार ने कांग्रेस से इसके लिए अपील की थी।

इससे पहले सुनेत्रा पवार 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जहां उन्हें अपनी ननंद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुळे द्वारा 1,58,333 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। सुप्रिया को 7,32,312 वोट्स, वहीं सुनेत्रा को 5,73,979 वोट्स प्राप्त हुए थे। इस हार के बाद उन्होंने राज्यसभा भेजा गया था, जहां वो जून 2024 से जनवरी 2026 तक मौजूद रहीं। 28 जनवरी को अजित पवार के विमान क्रैश में असामयिक निधन के बाद, सुनेत्रा ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अजित 1991 से 2026 तक लगातार बारामती सीट से विजयी रहे थे। उनके बाद अब उनकी पत्नी का इस विधानसभा क्षेत्र से चुना जाना लगभग तय है।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular