CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, अभिजीत दिपके, ध्रुव राठी समेत कई लोग हिरासत में लिए गए

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत पूरी नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है, और सभी स्टेडियमों सहित हर जोन में एक अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। शांति व्यवस्था भंग होने से रोकने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले करीब 50 संदिग्धों को भी पकड़ा गया है।

CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, अभिजीत दिपके, ध्रुव राठी समेत कई लोग हिरासत में लिए गए

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान उतरते ही पुलिस ने की कार्रवाई।

Share:

Highlights

  • CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिया गया है।
  • CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह और कंटेंट क्रिएटर काव्या कर्नाटक को हिरासत में लिया गया है।
  • अलग-अलग इलाकों से आए करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके निवास से हिरासत में ले लिया। CJP के X अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में कहा गया, "ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया गया है। तानाशाह उन युवाओं से बुरी तरह डरा हुआ है जो उसकी गलत हरकतों पर सवाल उठाते हैं और चुप रहने से इनकार करते हैं!" रिपोर्ट्स की मानें तो CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में भी लिया गया है। कंटेंट क्रिएटर काव्या कर्नाटक को भी डिटेन किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अलग-अलग इलाकों से समूहों में आ रहे लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, शांति व्यवस्था भंग होने से रोकने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले करीब 50 संदिग्धों को भी पकड़ा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत पूरी नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है, और सभी स्टेडियमों सहित हर जोन में एक अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। ताजा घटनाक्रम में, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होते ही हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली लैंड करते ही पुलिस विमान के अंदर दाखिल हुई।

इस घटना का एक वीडियो X पर साझा करते हुए CJP ने आक्रोश व्यक्त किया कि अभिजीत, सौरव और आशुतोष को हिरासत में ले लिया गया है और आरोप लगाया कि अपने गद्दार दोस्त को बचाने के लिए तानाशाह ने अपने ही नागरिकों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। एक अन्य वीडियो अभिजीत ने पुलिस से कहा कि वे वहाँ गिरफ्तार होने आए हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस पर पुलिस कर्मियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई गिरफ्तारी नहीं है और उनसे सहयोग करने का अनुरोध किया।

रिलेटेड टॉपिक्स