संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी ने दिया धरना, पैलेट गन के इस्तेमाल पर FIR की मांग

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी इस पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर नारे भी लगाए।

संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी ने दिया धरना, पैलेट गन के इस्तेमाल पर FIR की मांग

राहुल गांधी ने कहा की हमारी बस यही मांग है की इस परिवार को न्याय मिले।

Share:

Highlights

  • प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ शामिल हो गई है।
  • राहुल गांधी ने बताया की पीड़ित साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे है।
  • राहुल गांधी ने कहा की जब तक FIR दर्ज नहीं होती, हम यहां से नहीं हटेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन का दौरा किया। उनके साथ साहिल लोचव भी थे, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हो गए थे। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक X हैंडल पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं। 

इन तस्वीरों के साथ कांग्रेस ने लिखा कि, "अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी जी साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी।"

कांग्रेस ने आगे लिखा, "साहिल की कंप्लेन पर INVESTIGATION NUMBER ही नहीं दिया गया है, जिससे कि FIR दर्ज हो सके। AIIMS से भी साहिल की MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसको कि कंप्लेन और FIR में लगाया जा सके। ये सरासर अन्याय है। अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें- ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के न्याय के लिए हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।"

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस प्रदर्शन में उनके साथ शामिल हो गई हैं। लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा भी उनके साथ देखी गईं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर नारे भी लगाए।

पुलिस स्टेशन के बाहर सबसे बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। एम्स की रिपोर्ट साफ कहती है कि उनके शरीर के अंदर 200 से ज्यादा छर्रे हैं और 3 छर्रे उनकी आंख में हैं। उनकी उस आंख की रोशनी चली गई है। उनके दिल के पास भी छर्रे हैं, जो छुए नहीं जा सकते। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई।

राहुल ने आगे कहा तो बस एक ही सवाल है, किसी ने तो यह किया ही होगा। अपराध तो हुआ ही है। हम मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए। उन्होंने हमें बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं और वे FIR दर्ज नहीं कर सकते। जब तक FIR दर्ज नहीं होती, हम यहां से नहीं हटेंगे। हमारी बस यही मांग है कि इस परिवार को न्याय मिले। इस देश में, अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के लोग न्याय नहीं होने देंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular