चेन्नई में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल, कांग्रेस ने बताया युवाओं की आवाज सुनने की पहल

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि राहुल गांधी का ध्यान सिर्फ एक खास मुद्दे पर नहीं है। उनका मकसद पूरे सिस्टम में बड़ा बदलाव लाना है, एक ऐसा सिस्टम जो खराब और बेकार हो चुका है। यह सिर्फ वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मामला नहीं है। अगर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और ईमानदारी पर ही शक हो, तो चुनाव कैसे होंगे? लोग किस पर भरोसा करेंगे? अगर लोग सत्ताधारी पार्टी से सवाल नहीं पूछेंगे, तो किससे पूछेंगे? हमें उम्मीद है कि चेन्नई में भी वैसा ही होगा, जैसा आपने पुणे और इंदौर में देखा।

चेन्नई में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल, कांग्रेस ने बताया युवाओं की आवाज सुनने की पहल

राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी मुलाकात करेंगे।

Share:

Highlights

  • छात्रों की गूंज कार्यक्रम पहले प्रयागराज, पुणे और इंदौर जैसे शहरों में आयोजित किया जा चुका है।
  • कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा की राहुल तमिलनाडु के युवाओं की बात सुनेंगे।
  • कांग्रेस नेता शशिकांत सेंथिल ने छात्रों की आवाज दबाए जाने को राष्ट्रीय मुद्दा बताया।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज तमिलनाडु के चेन्नई पहुंच चुके हैं, जहाँ वे 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम आइलैंड ग्राउंड्स में आयोजित होने वाला है। युवाओं और छात्रों से संवाद का यह कार्यक्रम इससे पहले राजस्थान के कोटा, उत्तराखंड के देहरादून, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, महाराष्ट्र के पुणे और मध्य प्रदेश के इंदौर में भी आयोजित किया जा चुका है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) ने X पर एक रील शेयर करते हुए लिखा, "चेन्नई में आपका स्वागत है, थलाइवा!"

इस कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि राहुल गांधी तमिलनाडु के युवाओं की बात सुनने के लिए यहाँ आ रहे हैं। लोगों से सीधे जुड़ने की यह एक अच्छी पहल है। हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा कि चूँकि वे सहयोगी हैं, इसलिए ऐसी मुलाकात स्वाभाविक है। वहीं, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि राहुल गांधी का ध्यान सिर्फ एक खास मुद्दे पर नहीं है। उनका मकसद पूरे सिस्टम में बड़ा बदलाव लाना है, एक ऐसा सिस्टम जो खराब और बेकार हो चुका है। यह सिर्फ वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मामला नहीं है।

अगर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और ईमानदारी पर ही शक हो, तो चुनाव कैसे होंगे? लोग किस पर भरोसा करेंगे? अगर लोग सत्ताधारी पार्टी से सवाल नहीं पूछेंगे, तो किससे पूछेंगे? हमें उम्मीद है कि चेन्नई में भी वैसा ही होगा, जैसा आपने पुणे और इंदौर में देखा। जाहिर है, वहाँ जुटने वाली भीड़ बनावटी नहीं है। इसमें युवा शामिल हैं। जब वे उम्मीद भरी नजरों से किसी को देखते हैं, तो वे राहुल गांधी को ही देख रहे होते हैं।

'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम पर कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि इस समय हमारे मुख्य मुद्दों में से एक यह है कि छात्रों की आवाज दबाई जा रही है और यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। राहुल गांधी देश भर में ऐसे कार्यक्रम कर रहे हैं और चेन्नई वाले कार्यक्रम की योजना बहुत पहले ही बन गई थी। वे यहाँ आ रहे हैं और संभवतः मंच से इन मुद्दों पर बात करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स