असम की विरासत को सलाम, मे-डम-मे-फी के मौके पर अहोम साम्राज्य के संस्थापक सुकाफा की प्रतिमा का अनावरण

अहोम वंश ने भारत को सुहंगमुंग (Suhungmung), सुसेंघफा (Susenghphaa), सुपंगमुंग (Supangmung) जैसे महान सम्राट दिए।

असम की विरासत को सलाम, मे-डम-मे-फी के मौके पर अहोम साम्राज्य के संस्थापक सुकाफा की प्रतिमा का अनावरण

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने अहोम साम्राज्य के संस्थापक सुकाफा की प्रतिमा का किया अनावरण।

Share:

Highlights

  • मे-डम-मे-फी के अवसर पर अहोम साम्राज्य के संस्थापक सुकाफा की प्रतिमा का हुआ अनावरण।
  • सुकाफा क्षेत्र के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता देने की हुई घोषणा।
  • 600 साल पहले सुकाफा द्वारा रखी गई थी असम की नींव।

असम के नटबोमा (Notboma) इलाके में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने अहोम साम्राज्य के संस्थापक स्वर्गदेव चाओलुंग सुकाफा (Chaolung Sukaphaa) की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया है। ये कार्यक्रम मे-डम-मे-फी (Me-Dam-Me-Phi) के पवित्र अवसर पर आयोजित किया गया, जो एक प्रमुख ताई-अहोम (Tai-Ahom) त्योहार है। इस प्रतिमा की स्थापना को असम की गौरवशाली विरासत को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने प्रतिमा का अनावरण करते हुए सुकाफा के योगदान को याद किया और कहा कि कैसे सदियों पहले उन्होंने विभिन्न समुदायों को जोड़कर बड़े असम (Bor Axom) की नींव रखी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुकाफा के एकता, समावेशिता और सुशासन के आदर्श आज भी असम के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने का मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने असम के लोगों की शांति और समृद्धि की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर "सुकाफा क्षेत्र" के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राज्य के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में सुकाफा की मूर्ति की कमी थी, आज वो पूरी हो गई। यहां आने वाले लोग अब इस क्षेत्र में दर्शन कर सकते हैं और सुकाफा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि असम की पहचान 600 साल पहले ही सुकाफा ने तय कर दी थी। उन्होंने कांग्रेस के नए असम (Notun Bor Axom) जैसे शब्दों के प्रयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अवैध घुसपैठियों को यहां बसाना चाहती है और यहां की डेमोग्राफी को बदलना चाहती है।

सुकाफा या सिउ-का-फा (Siu-Ka-Pha) अहोम साम्राज्य के संस्थापक थे जिन्होंने 1228 में इस महान साम्राज्य की नींव रखी। उनके द्वारा स्थापित ये साम्राज्य 1826 तक अस्तित्व में रहा। अहोम साम्राज्य में आधुनिक असम के बड़े हिस्से शामिल थे। इस वंश ने भारत को सुहंगमुंग (Suhungmung), सुसेंघफा (Susenghphaa), सुपंगमुंग (Supangmung) जैसे महान सम्राट दिए, वहीं लाचित बड़फुकन (Lachit Borphukan) और अतान बुरहागोहेन (Atan Burhagohain) जैसे महान योद्धा भी दिए।

रिलेटेड टॉपिक्स