श्री अमरनाथ यात्रा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को किया रवाना

इससे पहले, मनोज सिन्हा ने कल श्री अमरनाथ जी यात्रा से जुड़ी 'तवी आरती' और 'लाइट-एंड-साउंड शो' का उद्घाटन किया और तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

श्री अमरनाथ यात्रा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को किया रवाना

इस दौरान LG सिन्हा के साथ नगरोटा विधायक देवयानी सिंह राणा समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share:

Highlights

  • जानकारी के मुताबिक पहले जत्थे में 4,800 से अधिक तीर्थयात्री है।
  • काफिले में बसों, दोपहिया वाहनों और LMV सहित 250 से ज्यादा वाहन शामिल है।
  • LG सिन्हा ने कल श्री अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तवी आरती और लाइट-एंड-साउंड शो का भी उद्घाटन किया।

भगवान शिव के भक्तों के लिए 2 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। आज, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था प्रसिद्ध श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। X पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने लिखा, "हर हर महादेव! बाबा बर्फानी के पवित्र धाम की पावन यात्रा शुरू! जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के पहले जत्थे को रवाना किया गया। श्री अमरनाथ जी की यात्रा एक गहरी आध्यात्मिक जागृति है। इस पवित्र रास्ते पर उठाया गया हर कदम बाबा अमरनाथ के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का प्रमाण है। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिक रूप से तृप्त करने वाली हो। भगवान शिव हम सभी पर कृपा बनाए रखें। ॐ नमः शिवाय!"

जत्थे को रवाना करते समय, LG सिन्हा के साथ नगरोटा विधायक देवयानी सिंह राणा समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे। खबरों के अनुसार, पहले जत्थे में 4,800 से अधिक तीर्थयात्री हैं। इनमें से 2,500 से अधिक तीर्थयात्री पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, जबकि 2,300 से अधिक बालटाल मार्ग से जा रहे हैं। काफिले में बसों, दोपहिया वाहनों और हल्के मोटर वाहनों (LMV) सहित 250 से अधिक वाहन शामिल हैं। तीर्थयात्रियों में पुरूष, महिलाएं, बच्चे और साधु-संत भी हैं। इससे पहले, मनोज सिन्हा ने कल श्री अमरनाथ जी यात्रा से जुड़ी 'तवी आरती' और 'लाइट-एंड-साउंड शो' का उद्घाटन किया और तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि, "नदी का निरंतर प्रवाह हमें याद दिलाता है कि जिस तरह इसका जल बिना किसी भेदभाव के स्वतंत्र रूप से बहता है, उसी तरह मानव जीवन भी प्रेम, सहयोग और आपसी सम्मान से निर्देशित होना चाहिए। श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान हर शाम 'तवी आरती' की जाएगी। उम्मीद, पवित्रता, नवीनीकरण और आस्था की किरण के रूप में चमकता हर जलता हुआ दीपक न केवल तीर्थयात्री के रास्ते को रोशन करेगा, बल्कि हमारे समाज की भावना को भी प्रकाशित करेगा।" ये यात्रा 28 अगस्त तक जारी रहेगी

रिलेटेड टॉपिक्स