छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, एमपी कैबिनेट में पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के गवर्नर

सभी नेताओं के राजनीतिक सफर पर नजर डालें, तो ओम प्रकाश माथुर भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और वहां कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे बिहार और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। इसी तरह बृज मोहन राम झारखंड की पलामू सीट से पूर्व सांसद रहे हैं। डॉ. सुधा यादव हरियाणा की महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व सांसद और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य रही हैं।

छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, एमपी कैबिनेट में पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के गवर्नर

ढाल सिंह बिसेन बालाघाट से लोकसभा और दुष्यंत कुमार गौतम हरियाणा से राज्यसभा सांसद रहे।

Share:

Highlights

  • ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • बृज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को अब केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरलम के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का तबादला कर उन्हें तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, तीन नए चेहरों की नियुक्ति की गई है जिनमें बृज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और बालाघाट के पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, बिसेन मध्य प्रदेश की बरघाट सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। इन सभी नेताओं के राजनीतिक सफर पर नजर डालें, तो ओम प्रकाश माथुर भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और वहां कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे बिहार और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। 

इसी तरह बृज मोहन राम झारखंड की पलामू सीट से लोकसभा सांसद रहे हैं। डॉ. सुधा यादव हरियाणा की महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व सांसद और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य रही हैं। अंत में, दुष्यंत कुमार गौतम हरियाणा से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। सभी नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई देते हुए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर लिखा, "आपकी लीडरशिप और अनुभव संबंधित राज्यों में प्रगति और विकास के नए रास्ते खोलें।" वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा कि वे उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं, जिसमें लोगों का कल्याण, प्रगति और समृद्धि हो।

रिलेटेड टॉपिक्स