भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन, जीते दो कांस्य पदक, सॉफ्ट टेनिस में भी भारत को मिला पहला मेडल

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-23 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले, टीम ने बांग्लादेश को 42-21 के बड़े अंतर से हराया था। वहीं दूसरी ओर, वुशु स्पर्धा में मणिपुर की स्टार खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने चीन की चू मैन सिन को 5-0 से मात दी। इस जीत के साथ उन्होंने महिलाओं के सांडा 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और कम से कम कांस्य पक्का कर देश का मान बढ़ाया है।

भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन, जीते दो कांस्य पदक, सॉफ्ट टेनिस में भी भारत को मिला पहला मेडल

भारत 10 पदकों के साथ मेडल टैली में नौवें स्थान पर है।

Share:

Highlights

  • महिलाओं की स्कीट तिकड़ी परिनाज, राइजा और माहेश्वरी ने 331 के कुल स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
  • पुरुषों की टीम स्कीट स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
  • भारतीय खिलाड़ी जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहला ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

जापान के आईची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में बुधवार, 23 सितंबर को भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में दो ब्रॉन्ज मेडल डाले। महिला टीम स्कीट स्पर्धा में परिनाज धालीवाल (111 अंक), राइजा ढिल्लों (111 अंक) और माहेश्वरी चौहान (109 अंक) की तिकड़ी ने 331 के कुल स्कोर के साथ पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी सफलता को दोहराते हुए पुरुषों की टीम स्कीट स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम तीसरे स्थान के लिए कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर थी, लेकिन शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को पछाड़कर भारत ने पदक अपने नाम कर लिया।

पुरुष टीम 346 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर, सॉफ्ट टेनिस कोर्ट से भी देश के लिए एक ऐतिहासिक खुशखबरी आई। भारत के जय मीणा ने पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को बेहद कड़े मुकाबले में 4-3 (0-4, 4-2, 2-4, 5-3, 2-4, 7-5) से हरा दिया। इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुँचकर मीणा ने एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का पहला सॉफ्ट टेनिस मेडल पक्का कर लिया। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें जापान के कुरोसाका ताकुया से 2-4 (3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4) से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद वे देश को इस खेल में अपना पहला पदक (ब्रॉन्ज) दिलाकर इतिहास रचने में कामयाब रहे। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-23 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले, टीम ने बांग्लादेश को 42-21 के बड़े अंतर से हराया था। वहीं दूसरी ओर, वुशु स्पर्धा में मणिपुर की स्टार खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने चीन की चू मैन सिन को 5-0 से मात दी। इस जीत के साथ उन्होंने महिलाओं के सांडा 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और कम से कम कांस्य पक्का कर देश का मान बढ़ाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular