ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ समापन, 2030 में इन खेलों की मेजबानी करेगा अहमदाबाद

1 अगस्त को भारतीय मुक्केबाज प्रीति पंवार और जैस्मिन लंबोरिया के अलावा, महिलाओं की 51kg कैटेगरी में साक्षी चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को पराजित किया। 60kg कैटेगरी में भारत की प्रिया घणघस ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कनाडा की मैरी अल-अहमदियेह (Marie Al-Ahmadieh) को फाइनल में हराया। महिलाओं की 70kg कैटेगरी में भारतीय मुक्केबाज अरूंधति चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंग्लैंड की शैंटेल रीड को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ समापन, 2030 में इन खेलों की मेजबानी करेगा अहमदाबाद

CWG का झंडा और बैटन भारत के प्रतिनिधियों हर्ष संघवी, नीरज चोपड़ा और पीटी उषा को सौंपे गए।

Share:

Highlights

  • भारत ने कुल 39 मेडल्स जीतकर अपना अभियान समाप्त किया, जिसमें 13 गोल्ड भी शामिल थे।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 170 मेडल्स के साथ पहला और इंग्लैंड ने 110 मेडल्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
  • भारतीय दल के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने गर्व व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किया।

यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) का 2 अगस्त को समापन हो गया है। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ कुल 39 मेडल जीतकर अपना सफर खत्म किया। मेडल टैली में भारत चौथे नंबर पर रहा। 170 मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले, 110 मेडल के साथ इंग्लैंड दूसरे और 62 मेडल के साथ कनाडा तीसरे पायदान पर रहा। 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स अब भारत के एक बड़े और अहम शहर, अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। आधिकारिक हस्तांतरण समारोह के तहत, कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा और बैटन भारत के प्रतिनिधियों, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को सौंपे गए।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है। इस बात की खुशी है कि भारत ने 39 मेडल जीते हैं, जिनमें 13 गोल्ड मेडल शामिल हैं। मेडल जीतने वालों को बधाई। पूरे गेम्स के दौरान, हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण दिखाया है। उनकी कड़ी मेहनत हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य की कोशिशों के लिए पूरे भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।"

1 अगस्त को भारतीय मुक्केबाज प्रीति पंवार और जैस्मिन लंबोरिया के अलावा, महिलाओं की 51kg कैटेगरी में साक्षी चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को पराजित किया। 60kg कैटेगरी में भारत की प्रिया घणघस ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कनाडा की मैरी अल-अहमदियेह (Marie Al-Ahmadieh) को फाइनल में हराया। महिलाओं की 70kg कैटेगरी में भारतीय मुक्केबाज अरूंधति चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंग्लैंड की शैंटेल रीड को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 75kg कैटेगरी में भारत की लवलीना बोरगोहेन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री ने पराजित कर दिया। 

वहीं पुरूषों के 60kg कैटेगरी बॉक्सिंग में भारत के सचिन सिवाच ने नामिबिया के ट्रायअगेन न्डेवेलो (Tryagain Ndevelo) को हराकर गोल्ड मेडल जीता। 80kg कैटेगरी में अंकुश पंघाल ने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। +90kg कैटेगरी में भारत के नरेंदर/नरेंद्र बेरवाल को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा, जब उन्हें इंग्लैंड के डामर थॉमस ने हरा दिया। जूडो में महिलाओं की 63kg कैटेगरी में भारत की उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। वहीं पुरूषों की 5,000 मीटर की दौड़ में भारत के ही गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले इसी कॉमनवेल्थ गेम्स में वो 10,000 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स