TMC की मुश्किलें बढ़ीं, बिधाननगर के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्त जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, आज सब्यसाची दत्त को बिधाननगर कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। वो BMC चेयरमैन के तौर पर तो काम कर ही चुके थे, साथ ही 2015 से 2019 तक बिधाननगर नगर निगम के मेयर भी रह चुके थे। सब्यसाची ने पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन भी थाम लिया था, जहां वो करीब 2 वर्षों तक रहे। 2021 में पुनः TMC में उनकी वापसी हो गई। फिलहाल वो BMC के वार्ड नं. 31 से पार्षद थे।

TMC की मुश्किलें बढ़ीं, बिधाननगर के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्त जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

सब्यसाची 2011 से 2021 तक राजरहाट न्यू टाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके है।

Share:

Highlights

  • सब्यसाची पर आरोप है की उन्होंने एक बिजनेसमैन से करोड़ों रूपए ऐंठ लिए और उसे जान से मारने की धमकी दी।
  • सब्यसाची ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा की ये मामला मनगढ़ंत है।
  • फरार चल रहे TMC के नेता प्रत्याशी जहांगीर खान को भी नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किया गया है।

अपनी स्थापना के बाद से संभवतः सबसे बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक और बिधाननगर नगर निगम (BMC) के चेयरमैन के तौर पर काम कर चुके सब्यसाची दत्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सब्यसाची पर आरोप है कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से करोड़ों रूपए जबरन वसूले थे और उसे धमकियां भी दीं। पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद से TMC कई छोटे-बड़े नेताओं की गिरफ्तारी और बगावतों का सामना कर रही है। स्थानीय बिजनेसमैन की पहचान मधुसूदन चक्रवर्ती के रूप में हुई है।

चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में कहा कि 2018 में सब्यसाची ने उनसे जबरन 1.05 करोड़ रूपए ऐंठ लिए और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। चक्रवर्ती ने सब्यसाची पर, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। हालांकि सब्यसाची ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि ये मामला मनगढ़ंत है। जानकारी के मुताबिक, आज उन्हें बिधाननगर कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। अगर हम सब्यसाची के राजनीतिक सफर पर नजर डालें, तो वो पश्चिम बंगाल की पॉलिटिक्स का एक चर्चित चेहरा हैं।

वो 2011 से 2021 तक राजरहाट न्यू टाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। वो BMC चेयरमैन के तौर पर तो काम कर ही चुके थे, साथ ही 2015 से 2019 वो बिधाननगर नगर निगम के मेयर भी रह चुके थे। सब्यसाची ने पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन भी थाम लिया था, जहां वो करीब 2 वर्षों तक रहे। 2021 में पुनः TMC में उनकी वापसी हो गई। फिलहाल वो BMC के वार्ड नं. 31 से पार्षद थे।

कल ही फालता विधानसभा सीट पर TMC के पूर्व प्रत्याशी जहांगीर खान को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया था। जहांगीर कई दिनों से फरार चल रहे थे। इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले STF खुफिया जानकारी के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इन दोनों के अलावा पिछले महीने ही, बिधाननगर सीट से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा गिरफ्तार किया था। उन्हें साउथ दमदम म्युनिसिपैलिटी भर्ती घोटाले के सिलसिले में पकड़ा गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular