नंदीग्राम व रेजीनगर उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, ममता बनर्जी ने बनाई दूरी

असम के नगांव उपचुनाव की बात करें, तो BJP में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी ने नगांव के पूर्व DC और पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को अपना चुनावी उम्मीदवार बना दिया है। वहीं TMC ने अब्दुल सलाम और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने रेजाउल करीम सरकार को अपना प्रत्याशी बनाया गया है।

नंदीग्राम व रेजीनगर उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, ममता बनर्जी ने बनाई दूरी

ऐसी अटकलें जोरों पर थीं की ममता बनर्जी नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ सकती है।

Share:

Highlights

  • CPI-M ने नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है।
  • कांग्रेस ने नंदीग्राम से मिलन प्रधान को टिकट दिया है।
  • भाजपा ने अभी तक दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक अहम खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट के लिए संचिता प्रधान (डे) को TMC का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि रेजीनगर सीट के लिए रबीउल आलम चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी जानकारी

X पर यह जानकारी देते हुए, TMC के आधिकारिक हैंडल ने लिखा, "हमारी माननीय चेयरपर्सन ममता बनर्जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम संचिता प्रधान (डे) और रबीउल आलम चौधरी को इस सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देते हैं। वे लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को मजबूती और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाएँ।"

CPI-M और कांग्रेस भी मैदान में

इस आधिकारिक ऐलान ने उन सभी कयासों को खारिज कर दिया है, जिनमें ममता बनर्जी के नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा था। अब यह स्पष्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल इस चुनाव से दूर रहेंगी। दूसरे दलों द्वारा भी उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) ने नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरी और रेजीनगर से एडवोकेट सईद असद अली को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से मिलन प्रधान नंदीग्राम और मोहम्मद अब्दुल्ला काफी रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

असम के नगांव में भाजपा का दांव

वहीं असम के नगांव उपचुनाव की बात करें, तो BJP में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी ने नगांव के पूर्व DC और पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को अपना चुनावी उम्मीदवार बना दिया है। वहीं TMC ने अब्दुल सलाम और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने रेजाउल करीम सरकार को अपना प्रत्याशी बनाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स