वर्ष 2025 में समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और तकनीक के क्षेत्र में कई बदलाव देखे गए लकिन इसी के साथ आपराधिक घटनाओ में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। इस वर्ष अपराध को केवल परंपरागत तरीके से नहीं बल्कि विभिन्न साजिशो और डिजिटल माध्यम के तहत अंजाम दिया गया। वर्ष 2025 की आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती है की यह विषय अब सिर्फ कानून व्यवस्था की चिंता का विषय नहीं बल्कि आम जनता के आत्मचिंतन का भी विषय बन गया है। आपराधिक घटनाएं एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन गई है।
नैनीताल नाबालिग यौन उत्पीड़न मामला

यह घटना उत्तराखंड के नैनीताल शहर की है, जहाँ एक 73 वर्ष के बुजुर्ग मोहम्मद उस्मान नाम के व्यक्ति ने 12 अप्रैल बुधवार को कक्षा 7वी की 12 वर्ष की छात्रा का रेप किया। परिवार ने पूरी घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक हो गया। घटना के बाद हिन्दू संगठनों द्वारा मस्जिद पर पथराव किया गया साथ ही वर्ग विशेष लोगो के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई। इस घटना के बाद लोगो में आक्रोश फैल गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया की तीन महीने से लगातार नाबालिग के साथ रेप की रिपोर्ट परिवार द्वारा दर्ज करवाई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए नाबालिग बच्ची से रेप के आरोप में मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार किया।
बेंगलुरु कैश वेन रोबरी

यह घटना 19 नवंबर की दोपहर 12:48 बजे हुई थी जिसमे 5-6 बदमाशों ने आरबीआई अधिकारी बनकर बेंगलुरु में एक कैश वेन को लुटा। वेन में करीब 7.11 करोड़ रूपए थे जिनको बदमाश बड़े आराम से लूटकर फरार हो गए। मामला सामने आते ही पुलिस ने अपनी तहकीकात जारी कर दी जिसके 60 घंटे बाद ही तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में एक पुलिस कांस्टेबल सहित 9 डकैत शामिल थे जिनसे 7.11 करोड़ रूपए बरामद किए गए।
राजा रघुवंशी हत्या मामला

20 मई 2025 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से मेघालय हनीमून के लिए निकले राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को लापता हो गए और परिजनों से संपर्क टूट गए। संपर्क न होने के कारण परिवार द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। 2 जून को जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव खाई के नीचे बरामद किया गया। पुलिस द्वारा छानबीन में पता चला की सम्पूर्ण घटना की अपराधी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम है। जांच में पता चलता है की शिलांग के पास सोहरा में सेल्फी लेने के बहाने सोनम राजा को खाई की ओर ले गई। उसके इशारे पर विशाल नामक व्यक्ति ने राजा पर हमला करना चालू किया, कुछ ही देर बाद उसकी सांसे थम गई। राजा की मौत की पुष्टि होने के बाद सोनम ने तीन कातिलों के साथ मिलकर राजा की लाश को खाई में फेक दिया, कातिलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद सोनम अकेली वहां से निकल गई। जांच के दौरान सोनम के प्रेमी राज सिंह कुशवाह का नाम भी सामने आया।
पहलगाम आतंकी हमला
इस दुखद घटना ने भारत के हर नागरिक के मन में प्रतिशोध की आग जला दी। यह आतंकी हमला 22 अप्रैल पहलगाम के बैसरन में हुआ था जिसमे 26 से अधिक पर्यटकों की मौत हो गई। पहलगाम एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।हर वर्ष भारत से कई सैलानी इस पर्यटन स्थल को भ्रमण करते है। 22 अप्रैल को होने वाली इस घटना में आतंकवादियों का मुख्य निशाना यही पर्यटक बने। आतंकवादियों ने पर्यटकों के धर्म की पहचान करने के लिए उनसे कुरान की आयते पढ़वाई, जिसके बाद उन्होंने हिन्दू और ईसाई धर्म के पर्यटकों को गोली मरना शुरू किया। मृतकों में नवविवाहित जोड़े भी शामिल थे, पुरुषो की हत्या उनकी पत्नियों के सामने की गई।इस घटना ने मानवता और सौहार्द की भावना पर कड़ा तमाचा मारा। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध अधिक तनावपूर्ण हो गए।
दिल्ली कार ब्लास्ट

10 नवंबर को राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के पास एक कार धमाका हुआ जिसमे करीब 8 लोगो की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस द्वारा इस घटना का कारण अमोनियम नाइट्राट बताया गया है। धमाके से आग लग गई जिसके कारण आस पास के वाहनों, ऑटो रिक्सा और गाड़ियों को भी हानि हुई। इस घटना में जांचकर्ताओं ने कथित तौर पर कार का मालिक पुलवामा में रहने वाले डॉक्टर उमर मोहम्मद का पता लगाया, ब्लास्ट केस में देवेंद्र और सलमान को हिरासत में लिया गया। घटना को आतंकवादी साजिश बताया गया।