दिल्ली में शुरू हुई पहली यमुना क्रूज सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी नमो यमुना रिवर सफारी

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोनिया विहार में इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर एवं हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।

दिल्ली में शुरू हुई पहली यमुना क्रूज सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी नमो यमुना रिवर सफारी

दिल्लीवासी और यहां आने वाले पर्यटक यमुना नदी में क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे।

Share:

Highlights

  • इलेक्ट्रिक क्रूज जहाजों के इस्तेमाल से स्वच्छ और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
  • यात्रा में करीब 40 मिनट लगेंगे और एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे।
  • टिकट की कीमत 500 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।

दिल्लीवासियों के लिए एक खुशखबरी है। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर पहली मनोरंजक (Recreational) क्रूज सेवा शुरू हो गई है। 10 नवंबर को नमो यमुना रिवर सफारी के नाम से इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके शुरू होने से दिल्ली के पर्यटन क्षेत्र में एक नया आकर्षण जुड़ गया है। अब दिल्लीवासी और यहां आने वाले पर्यटक यमुना नदी में क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोनिया विहार में इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर एवं हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।

यह क्रूज सेवा सोनिया विहार और जगतपुर के बीच संचालित की जाएगी। इस परियोजना की खास बात यह है कि इसमें इलेक्ट्रिक क्रूज जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यमुना नदी पर मनोरंजक जल परिवहन को बढ़ावा देना और दिल्ली में नदी आधारित पर्यटन को विकसित करना है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक जहाजों के इस्तेमाल से स्वच्छ और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने लिखा, "आज दिल्ली के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया! सोनिया विहार - जगतपुर के बीच 'Recreational Yamuna River Cruise Service' का शुभारंभ हुआ है। जिस यमुना को वर्षों तक केवल प्रदूषण, गंदगी और उपेक्षा का प्रतीक बना दिया गया था, आज वही यमुना दिल्ली की पहचान, आस्था और पर्यटन का नया केंद्र बन रही है।"

उन्होंने आगे लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में, हमारी दिल्ली सरकार ने यमुना को सिर्फ साफ करने का नहीं, बल्कि यमुना को दिल्लीवासियों से फिर से जोड़ने का संकल्प लिया है।"

जानकारी के मुताबिक, इस क्रूज सेवा का संचालन सोनिया विहार से जगतपुर के बीच लगभग 5 किलोमीटर लंबे रूट पर किया जाएगा। इस यात्रा में करीब 40 मिनट का समय लगेगा। क्रूज सेवा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसमें एक बार में अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे। टिकट की कीमत 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। इच्छुक यात्री दिल्ली पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स