ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी ने किया 36 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास का लाभ केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यह हर वार्ड और हर मोहल्ले तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान इसकी पवित्रता, प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता में निहित है। इसीलिए उनकी सरकार शहरों को सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी ने किया 36 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेम अग्रवाल और कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Share:

Highlights

  • देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्क विकसित किए गए है।
  • मुख्यमंत्री धामी ने शहरों में सड़क, ड्रेनेज, सीवरेज और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया।
  • गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास में गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के नौ नगर निकायों में विकसित किए गए देवभूमि रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही देहरादून जिले में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

इसकी कुछ तस्वीरें X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "योगनगरी ऋषिकेश में देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण करने के साथ ही 36 करोड़ की लागत से सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारी सरकार प्रदेश के नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से भी शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर विकास के साथ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की नई मिसाल बनें।"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास का लाभ केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यह हर वार्ड और हर मोहल्ले तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान इसकी पवित्रता, प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता में निहित है। इसीलिए उनकी सरकार शहरों को सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही, उन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि कल ही राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने उन सभी लोगों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राज्य गठन के आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और योगदान दिया।

वहीं, इससे पूर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। X पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि गोवर्धन पूजा का पावन पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था, श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है।

रिलेटेड टॉपिक्स