अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता बनर्जी ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप

लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों से कहा कि, "आपकी सैलरी संविधान के तहत सरकारी खजाने से दी जाती है। आपकी सैलरी देने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शांतिनिकेतन से पैसे नहीं लाते हैं। इसलिए, कृपया अपने कर्तव्यों का पालन कानून और संविधान के अनुसार करें। समय बदलता है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते समय हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए।"

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता बनर्जी ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप

इस प्रदर्शन के दौरान TMC समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई।

Share:

Highlights

  • ममता बनर्जी का आरोप है की भाजपा ने 294 सीटों में से 177 सीटों पर मतगणना में धांधली की है।
  • सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा की चुनाव के बाद TMC के 25-30 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है।
  • उन्होंने यह भी बताया की आने वाले दिनों में उनकी पार्टी और भी बड़े प्रदर्शन आयोजित करेगी।

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी आज धरना प्रदर्शन पर बैठी। ये प्रदर्शन 2026 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत के बाद, TMC के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में किया गया। ममता बनर्जी एस्प्लेनेड के Y-चैनल स्थित धरना स्थल पहुंची। इससे पहले TMC ने रानी रासमणि रोड पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा ठुकरा दिया गया था। 

इस दौरान ममता बनर्जी ने BJP पर आरोप लगाया कि उन्होंने 294 सीटों में से 177 सीटों पर मतगणना में धांधली की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि TMC नेताओं को पुलिस द्वारा धमकाया भी जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान वहां पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने बताया कि विधायकों को घर-घर जाकर धमकाया जा रहा है। हमारे पास अभिषेक बनर्जी पर हमले से जुडी बातचीत की रिकॉर्डिंग है, जिसमें मार-मार जैसी बातें सुनी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि हमारे कई लोग घायल हैं और इसके बावजूद उन्हें अस्पताल में उपचार नहीं मिल पा रहा है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि "आने वाले दिनों में हम और भी बड़े विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। मैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आपकी सैलरी संविधान के तहत सरकारी खजाने से दी जाती है। आपकी सैलरी देने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शांतिनिकेतन से पैसे नहीं लाते हैं। इसलिए, कृपया अपने कर्तव्यों का पालन कानून और संविधान के अनुसार करें। समय बदलता है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते समय हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए।"

इस प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी ने बताया कि हमारी पार्टी के लगभग 27 से 30 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। हमारे 5,000 से अधिक समर्थकों को उनके घरों से बेदखल कर दिया गया है। इसके अलावा, 2,000 से अधिक घरों को ढहा दिया गया है। ये आँकड़े 9-10 दिन पुराने हैं। और अब क्या हो रहा है? जहाँ कहीं भी हमारे कार्यक्रम या गतिविधियाँ निर्धारित होती हैं, वहाँ पुलिस तैनात रहती है। उनकी भूमिका लोगों को कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकने की लगती है। वे लोगों के घरों के सामने खड़े रहते हैं और यदि परिवार के सदस्य या महिलाएँ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर निकलती हैं, तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है या गिरफ्तार कर लिया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स